BJP Manifesto 2024: बीजेपी के संकल्प पत्र में हिंदू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का भरोसा, जानिए कैसे मजबूत होगा भारत

BJP Manifesto 2024 PDF Highlights: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बीजेपी ने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे जारी किया है। भाजपा ने चुनाव में 400 पार के संकल्प को ध्यान में रखते हुए इस मैनिफेस्टो को तैयार किया है। घोषणा पत्र में चार स्तंभ महिला, युवा, गरीब और किसान पर जोर देते हुए हिन्दू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस किया गया है।

बीजेपी ने जारी किया 76 पन्नों का घोषणा पत्र

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 76 पन्नों का घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली 27 सदस्यीय कमेटी ने तैयार किया है। घोषणा पत्र के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे गए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक घोषणा पत्र के लिए लगभग 15 लाख लोगों के सुझाव मिले हैं।

narendra modi

घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की थीम पर

भाजपा ने घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की थीम पर जारी किया है। इसमें विकसित भारत का भी जिक्र किया गया है। भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में हर वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही बीजेपी ने केंद्र सरकार कि पिछले 10 वर्ष की उपलब्धियों का हवाला भी दिया है। बीजेपी ने घोषणा पत्र में विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों से जुड़े मुद्दों और वादों पर फोकस किया है।

हिंदू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का भरोसा

भाजपा के संकल्प पत्र में हिंदू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर भी जोर दिया गया है। बीजेपी की केंद्र सरकार सरकार द्वारा पिछले 10 वर्ष की उपलब्धियों का हवाला देते हुए विरासत के विकास का भी जिक्र किया गया है। इसमें अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन महाकाल मंदिर और केदारनाथ मंदिर के नवीनीकरण, बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने, 10 जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय स्थापित किए जाने, इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को स्थापित करने और सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में नए नेशनल अवार्ड मेमोरियल और नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण करने का जिक्र किया गया है।

हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक विरासत बीजेपी का आधार

बीजेपी का मूल आधार शुरू से हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक विरासत रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने हमेशा सनातन धर्म को आगे लाने के प्रयास किए हैं। आरएसएस हमेशा से इन मुद्दों पर जोर देती आई है। एक वरिष्ठ पत्रकार कहते हैं कि भाजपा का मूल आधार हमेशा से हिंदुत्व और राष्ट्रवाद रहा है। बीजेपी ने सदैव सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने पर काम किया है। यह पार्टी की मूल विचारधारा में समाहित है। इसे कभी पार्टी से अलग नहीं किया जा सकेगा। वह कहते हैं कि राम मंदिर इसी विचारधारा की परिणिति है। आगे भी पार्टी इस विचारधारा का विस्तार करेगी।

भारत की सांस्कृतिक विरासत के विकास का दावा

बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में सरकार में आने के बाद देश की सांस्कृतिक विरासत का भी दावा किया है। बीजेपी का मूल आधार ही हिंदुत्व और सांस्कृतिक विरासत रहा है। पार्टी ने संकल्प पत्र में भारतीय संस्कृति और हिंदू राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए कई तरह के दावे किए हैं। आइए जानते हैं संकल्प पत्र के उन प्रमुख बिंदुओं को जो भारतीय संस्कृति और हिंदू राष्ट्रवाद को मजबूत करेगा।

1. भारतीय सभ्यता के स्थलों और स्मारकों को पुनर्स्थापित और पुनर्जीवित करने के लिए अन्य देशों के साथ सहयोग।

2. रामायण को दुनिया भर में खासकर दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में माना जाता है। सभी देशों में भगवान राम की मूर्ति और अमूर्त विरासत को बढ़ावा देने के लिए सहयोग। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण को दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाएंगे।

3. विश्व के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शास्त्रीय भारतीय भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था।

4. भारत से अवैध रूप से ले जाई गई भारतीय मूर्तियां और कलाकृतियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्धता।

5. प्रमुख देशों में प्रमाणित पाठ्यक्रम प्रदान करने की दिशा में योग और आयुर्वेद संस्थाओं को सुविधा। योग एवं आयुर्वेद के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र की व्यवस्था।

6. भारत की समृद्ध संस्कृति के प्रदर्शन, योग और आयुर्वेद, भारतीय भाषाओं, शास्त्रीय संगीत इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विश्व भर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना। भारत की ऐतिहासिक लोकतांत्रिक परंपराओं को बढ़ावा देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+