मां काली विवाद: बीजेपी नेताओं ने लीना मणिमेकलई और महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
हिंदू देवी मां काली के सिगरेट वाले पोस्टर पर बवाल जारी है। इसको लेकर अब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
नई दिल्ली, 07 जुलाई : हिंदू देवी मां काली के सिगरेट वाले पोस्टर पर बवाल जारी है। इसको लेकर अब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म मेकर इस पोस्टर को लेकर विवादों में घिर गई हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा के नेता हरीश खुराना, राजन तिवारी और अन्य ने फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और अन्य के खिलाफ शिकायत दी है।
Recommended Video

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
बीजेपी नेताओं ने धारा 295, 505 (2), 153बी, 509, 120बी आईपीसी और आईटी अधिनियम की धारा 66 और 67 के तहत कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है।

भोपाल में महुआ के खिलाफ मामला दर्ज
इस बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भी भोपाल में भारतीय दंड संहिता की धारा-295ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। देवी काली पर उनकी टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। महुआ मोइत्रा ने देवी काली पर विवादित टिप्पणी की है।

लीना मणिमेकलई ने विरोधियों पर साधा निशाना
वहीं, डॉक्युमेंट्री काली के डायरेक्टर लीना मणिमेकलई ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता। इससे पहले मणिमेकलई ने भगवान शिव और एक हिंदू देवी की वेशभूषा में धूम्रपान करते हुए दो लोगों की एक तस्वीर ट्वीट की थी। यह तस्वीर काली के पोस्टर पर विवादित तस्वीर से काफी मिलती-जुलती है।

सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं
लीना ने ट्वीट कर कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है कि पूरा देश अब सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे बड़ी नफरत की मशीन में बदल गया है। मुझे सेंसर करना चाहता है। मैं इस वक्त कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं।

सिर धर से अलग करने की धमकी
सिर धर से अलग करने की धमकी
वहीं, Leena Manimekalai को अयोध्या के पुजारी ने धमकी दी है। जी न्यूज के मुताबिक, पुजारी ने लीना मणिमेकलाई से सवाल किया है कि आप क्या चाहती हैं, क्या हम आपका सिर धर से अलग कर दें...।












Click it and Unblock the Notifications