Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NDA meeting LIVE: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने इंडिया पहुंचीं बांग्लादेश की PM शेख हसीना

Breaking News Live Updates: देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी 9 जून को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज NDA की संसदीय बोर्ड की बैठक हो रही है, जिसमें नरेंद्र मोदी संसदीय दल के नेता चुने गए हैं। एनडीए डेलिगेशन ने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Breaking

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है, भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगें, हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 08, 2024, 1:10 PM IST

मोदी के शपथ सेरेमनी में शामिल होंगी बांग्लादेश PM

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बांग्लादेश की PM शेख हसीना नई दिल्ली पहुंचीं हैं।
Jun 08, 2024, 1:20 AM IST

एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Jun 08, 2024, 1:16 AM IST

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं...विपक्ष का काम सवाल उठाना है। मेरा मानना ​​है कि एनडीए भारत का सबसे मजबूत गठबंधन है: सांसद रमेश अवस्थी
Jun 07, 2024, 11:59 PM IST

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास से रवाना हुए
Jun 07, 2024, 10:55 PM IST

एलन मस्क ने पीएम मोदी को दी बधाई

टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने एनडीए की जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई। मैं आशा करता हूं कि मेरी कंपनियां भारत में तेजी से काम करेंगी।"
Jun 07, 2024, 6:27 PM IST

सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। शाम 6 बजे नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे, यहां उन्होंने राष्ट्रपति का अभिवादन किया।
Jun 07, 2024, 5:49 PM IST

नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा

संसदीय दल की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'मेरे जीवन का हर पल डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा दिए गए भारत के संविधान के महान मूल्यों के प्रति समर्पित है। यह हमारा संविधान ही है, जिससे एक गरीब और पिछड़े परिवार में पैदा हुए मुझ जैसे व्यक्ति को भी राष्ट्रसेवा का अवसर मिला है। ये हमारा संविधान ही है, जिसकी वजह से आज करोड़ों देशवासियों को उम्मीद, सामर्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन मिल रहा है।'
Jun 07, 2024, 5:48 PM IST

शाम 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे मोदी

नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। इससे पहले आज मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया।
Jun 07, 2024, 4:56 PM IST

लालकृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे नरेंद्र मोदी

एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया है। पीएम मोदी इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे।
Jun 07, 2024, 3:59 PM IST

मुरली मनोहर जोशी से मिलने पहुंचे नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इससे पहले आज एनडीए का डेलिगेशन राष्ट्रपति से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
Jun 07, 2024, 3:12 PM IST

NDA ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

आज NDA की संसदीय बोर्ड की बैठक में नरेंद्र मोदी संसदीय दल के नेता चुने गए हैं। एनडीए डेलिगेशन ने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
Jun 07, 2024, 2:13 PM IST

मेरा पल - पल देश के नाम-पीएम मोदी

एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मेरा पल - पल देश के नाम, एक ही मिशन मेरी भारत माता, मेरे लिए राष्ट्र प्रथम- पीएम मोदी
Jun 07, 2024, 2:03 PM IST

ये लोग इंडी गठबंधन ईवीएम को लगातार गाली दे रहे थे....

एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ' 4 जून के पहले ये लोग इंडी गठबंधन ईवीएम को लगातार गाली दे रहे थे और ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास ही उठ जाए। मुझे तो लगता था कि इस बार ये लोग ईवीएम का अर्थी जुलूस निकालेंगे, लेकिन 4 जून को शाम आते-आते उनको ताले लग गए, ईवीएम ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।'
Jun 07, 2024, 1:57 PM IST

पीएम मोदी को समर्थन देते हुए एकनाथ शिंदे ने सुनाई ये कविता

'मिटने वाला मैं नाम नहीं तुम मुझको कब तक...', पीएम मोदी को समर्थन देते हुए एकनाथ शिंदे ने सुनाई ये कविता
Jun 07, 2024, 1:50 PM IST

'एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है'

दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है, कर्नाटक और तेंलंगाना में देखिए अभी-अभी सरकार बनी थी लेकिन पल भर में लोग उस भ्रम से बाहर आ गए, PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना।
Jun 07, 2024, 1:24 PM IST

'एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है'

एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है,मैं ह्रदय से सबका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं. खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह का मुझे स्वागत करने का अवसर मिला है।
Jun 07, 2024, 1:18 PM IST

मेरा सौभाग्य है कि एनडीए संसदीय...

मैं आप सबका हृदय से बहुत आभार व्यक्त करता हूं, जो साथी विजयी होकर आए हैं वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं, मेरा सौभाग्य है कि एनडीए संसदीय दल के नेता रूप में आप सबने सर्वसम्मिति से चुनकर मुझे एक नया दायित्व दिया है इसके लिए मैं आपका आभारी हूं-पीएम मोदी
Jun 07, 2024, 1:14 PM IST

हमारा गठबंधन भारत की आत्मा की एक प्रतिबिंब है: नरेंद्र मोदी

Lok Sabha Chunav 2024: 'हमारा गठबंधन भारत की आत्मा की एक प्रतिबिंब है', NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी
Jun 07, 2024, 1:11 PM IST

3 माह तक मोदी ने आराम नहीं किया: चंद्रबाबू नायडू

Lok Sabha Chunav: '...3 महीने तक आराम नहीं किया', मोदी के बारे में चंद्रबाबू नायडू ने और क्या-क्या कहा?
https://hindi.oneindia.com/news/india/lok-sabha-chunav-2024-chandrababu-naidu-praised-modi-says-he-did-not-rest-for-3-months-1023253.html
Jun 07, 2024, 1:10 PM IST

'जो झोंके में जीते हैं, अगली बार उन्हें धकिया देंगे'

'जो झोंके में जीते हैं, अगली बार उन्हें धकिया देंगे', नीतीश के अंदाज पर पीएम मोदी ने भी लगाए ठहाके
Jun 07, 2024, 1:07 PM IST

'हमारा गठबंधन भारत की आत्मा की प्रतिबिंब'

'हमारा गठबंधन भारत की आत्मा की प्रतिबिंब है', NDA की बैठक में बोले नरेंद्र मोदी।
Jun 07, 2024, 12:55 PM IST

एनडीए और शिवसेना का ये जोड़ फेविकोल वाला है

मिटने वाला मैं नाम नहीं तुम मुझको कब तक रोकगे... प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देते हुए महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पढ़ी कविता और कहा कि एनडीए और शिवसेना का ये जोड़ फेविकोल वाल है।
Jun 07, 2024, 12:48 PM IST

बचा हुआ काम पूरा करेंगे मोदी, हम साथ हैं-नीतीश कुमार

एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल के नेता के तौर पर समर्थन देती है, पीएम मोदी ने बहुत काम किया है, जो रह गया है वो अब पूरा करेंगे-नीतीश कुमार
Jun 07, 2024, 12:37 PM IST

मैं सभी को बधाई देता हूं...

एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "मैं सभी को बधाई देता हूं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। उन्होंने दिन-रात प्रचार किया। उन्होंने जिस भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 सार्वजनिक बैठकें और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया है..."
Jun 07, 2024, 12:28 PM IST

नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है

नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है, एनडी संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा जो कि सर्वसम्मति से पास किया गया।
Jun 07, 2024, 12:23 PM IST

भारत आकांक्षी भारत बन गया है...

आज 10 साल बाद मोदी जी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है और विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल पड़ा है-जेपी नड्डा
Jun 07, 2024, 12:22 PM IST

60 साल के बाद कोई व्यक्ति तीसरी बार देश का पीएम बनने जा रहा है

60 साल के बाद कोई व्यक्ति तीसरी बार देश का पीएम बनने जा रहा है, ये हमारे लिए गौरव की बात है-अमित शाह
Jun 07, 2024, 12:20 PM IST

पीएम मोदी ने 10 सालों में जो काम किया है...

पीएम मोदी ने 10 सालों में जो काम किया है, उसकी तारीफ देश और दुनिया दोनों ही जगहों पर हुई है-राजनाथ सिंह
Jun 07, 2024, 12:17 PM IST

राजनाथ सिंह ने पेश किया प्रस्ताव

NDA संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम, राजनाथ सिंह ने पेश किया प्रस्ताव।
Jun 07, 2024, 12:11 PM IST

PM मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+