'मिटने वाला मैं नाम नहीं तुम मुझको कब तक...', पीएम मोदी को समर्थन देते हुए एकनाथ शिंदे ने सुनाई ये कविता
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब लगातार तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी हैट्रिक मारते हुए 9 जून को शपथ लेंगे। वहीं आज शुक्रवार को दिल्ली में एनडीए में शामिल सभी राजनीतिक दलों के साथ संसदीय बोर्ड की पहली की पहली बैठक हुई।
जिसमें एनडीए में शामिल सहायोगी पार्टियों के मुखिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने का समर्थन दिया। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी शिवसेना को बालासाहेब के विचारों को मानने वाली शिवसेना बताते हुए समर्थन दिया।
एकनाथ शिंदे ने कहा "बालासाहेब के विचारों को मानने वाली हमारी शिवसेना और भाजपा दोनों एक ही विचारधारा को मातनी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा शिवसेना और भाजपा का फेविकोल का जोड़ है, जो कभी टूटेगा नहीं।"

इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा "प्रधानमंत्री के प्रतिनिधित्व में भारत देश ने पूरी दुनिया में नाम रोशन किया। विपक्षियों ने मोदी सरकार के खिलाफ तमाम अफवाहें फैलाई और उनके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया लेनिक वो सभी में फेल हो गए। उन्होंने कहा लगातार तीसरी बार पीएम मोदी का जादू पूरे देश ने देखा है।"
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में एकनाथ शिंदे ने एक कविता सुनाई जिसने सभी का दिल जीत लिया और नवनिर्वाचित सांसद तालियां बजाने लगे और पीएम मोदी मुस्कुराने लगे।
एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते सुनाई ये कविता
मैं उस माटी का वृक्ष नहीं जिसको नदियों ने सींचा है
बंजर माटी में पलकर मैं, मृत्यु से जीवन खींचा है!
मैं पत्थर पर लिखी इबाबत हूं, शीशे से कब तक तोड़ोगे,
मिटने वाला मैं नाम नहीं, तुम मुझको कब तक रोकोगे!












Click it and Unblock the Notifications