'जो झोंके में जीते हैं, अगली बार उन्हें धकिया देंगे', नीतीश के अंदाज पर पीएम मोदी ने भी लगाए ठहाके
NDA MP Meet: लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए की संसदीय दल की बैठक में आज सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना। इस दौरान बिहार के बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन किया।
इस दौरान उन्होंने जबरदस्त अंदाज में नरेंद्र मोदी का समर्थन किया, जिसके बाद पूरे सदन में लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। खुद पीएम मोदी नीतीश कुमार के बयान को सुनकर हंसते नजर आए।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी जनता दल युनाइटेड भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत ही खुशी की बात है 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं और फिर प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं।
Recommended Video
जो कुछ भी बचा है पूरा कर देंगे
इन्होंने पूरे देश की सेवा की और पूरा भरोसा है कि जो कुछ भी बचा है अगली बार यह सब पूरा कर देंगे और जो भी हर राज्य का है। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। जो कुछ भी है, जिस तरह से भी यह करेंगे बहुत अच्छा है।
झोंके में जीत गए हैं ये लोग
आप जान लीजिए हम लोगों को तो लगता है कि अगली बार जब आइएगा तो इस बार हम देखें हैं कि इधर-उधर कुछ लोग जीत गया है, अगली बार सब हारेंगे, हमको पूरा भरोसा है। ये जो झोंके में जीत गए हैं, उन्हें भी धकिया देंगे। बिना मतलब की बात बोलकर इन लोगों ने क्या किया। इन लोगों ने आजतक कोई काम नहीं किया है। देश की कोई सेवा नहीं की है।
उन लोगों के लिए गुंजाइश नहीं रहेगी
आपने इतनी सेवा की है और उसके बाद इस तरह से हुआ है। इस बार जो मौका मिला है, उसके बाद आगे उन लोगों के लिए कोई गुंजाइश नहीं रहेगा, वो सब खत्म होगा। बिहार और देश बहुत आगे बढ़ेगा।
बिहार का सब काम हो ही जाएगा,जो कुछ भी बचा हुआ है उसको भी कर देंगे, सबसे पुराना इलाका है। हम लोग पूरे तौर पर, हर तौर पर, जो आप चाहिएगा उस काम के लिए हम लोग लगे रहेंगे।
हम आपके साथ रहेंगे
बहुत अच्छा होगा, जितने लोग साथ हुए हैं, सब लोग बहुत अच्छे ढंग से बात कर रहे हैं। हम लोग आपके साथ रहेंगे। आप देश को कितना आगे बढ़ाएंगे, यह बहुत खुशी की बात होगी। मेरा आग्रह है कि जल्दी से जल्दी आपका काम शुरू हो जाए, शपथ ग्रहण हो जाए।
आप इतवार को करने वाले हैं, हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाए तो अच्छा था। लेकिन आप की जब इच्छा हो, जितना तेजी से काम हो अच्छा है। पूरे देश में इसका बहुत फायदा है।
इधर-उधर जो करना चाहता है उसका कोई लाभ नहीं है। मैं आपका अभिनंदन करता हूं, आपके नेतृत्व में सब लोग काम करेंगे। हम सब लोग इनके साथ रहेंगे, इनकी बात को मानते हुए हम लोग आगे बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications