Kangana Ranaut Slapped Row: क्या था वो बयान जिसके चलते कंगना रनौत को CISF गार्ड ने जड़ा थप्पड़?

Kangana Ranaut Slapped Row: देश की नई नवेली सांसद और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ गुरुवार को चंडीगड़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई। चेकइन के दौरान कंगना को CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद हंगामा ही मच गया। इस महिला गार्ड का नाम कुलविंदर कौर है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

आपको बता दें कि जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना के दिए गए एक बयान से नाराज थीं और इसी वजह से जब उन्हें कंगना सामने दिखाई दीं तो उनका पारा चढ़ गया और थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इस घटना के तुरंत बाद ही महिला गार्ड को हिरासत में लिया गया और कंगना को सुरक्षित दिल्ली पहुंचा गया।

Kangana Ranaut

लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर कंगना ने ऐसा कौन सा बयान दिया था जिसके कारण कुलविंदर कौर इस कदर नाराज थीं और उन्होंने वो काम किया जिसके कारण उन्हें सजा भी हो सकती है।

'यहां ये 100 रुपये में उपलब्ध हैं वो दादी...'

दरअसल 4 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'हा हा, ये वही दादी हैं जो टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हैं और यहां ये 100-100 रुपये में उपलब्ध हैं।' आपको बता दें कि कंगना ने उस महिला को बिलकस बानो बता रही थीं।

80 साल की महिला को कंगना ने बताया था बिलकस बानो

तस्वीर में दिखने वाली महिला बहुत ज्यादा बूढ़ी थीं औऱ उनके हाथ में किसान आंदोलन का झंडा था लेकिन वो बिलकस बानो यानी कि वो महिला नहीं थीं जिन्हें कि टाइम मैगजीन की प्रभावशाली लिस्ट में शामिल किया गया था।

कंगना ने बाद में डिलीट किया था अपना ट्वीट

हालांकि गलत ट्वीट को कंगना ने बाद में डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक वो बहुत ज्यादा वायरल हो चुका था और उस वक्त भी कंगना कई लोगों के निशाने पर आ गई थीं।

'धरना देने वालों में मेरी मां भी शामिल थी', महिला गार्ड का वीडियो वायरल

मालूम हो कि थप्पड़ मारने वाली गार्ड का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वो ये ही कह रही है कि 'कंगना ने किसान आंदोलन के लिए धरना देने वाली महिलाओं के बारे में कहा था कि वो यहां 100-100 रु के लिए बैठी हैं। उस धरना देने वालों में मेरी मां भी शामिल थी।'

सोशल मीडिया पर कंगान बनाम कुलविंदर की जंग

फिलहाल कंगना रनौत और गार्ड कुलविंदर कौर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ लोग कंगना के समर्थन में खड़े हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि कुलविंदर कौर को सपोर्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+