जम्मू कश्मीर: बीजेपी नेता वसीम बारी और उनके पिता-भाई की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर से एक बड़ी खबर आई है। यहां के बांदीपोरा में आतंकियों ने बीजेपी नेता वसीम बारी की हत्या कर दी है। आतंकवादियों ने वसीम बारी और उनके पिता और भाई पर भी गोलिया बारसाई है और सभी की मौके पर मौत हो गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बीजेपी नेता अपने पिता और भाई के साथ दुकान पर थे।
Recommended Video

तब ही आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाई। कश्मीर के आईजी ने कहा कि परिवार को 8 सुरक्षाकर्मी मिले हैं, लेकिन घटना के समय कोई भी साथ नहीं था। घर और दुकान दोनों ही साथ में है। पीएसओ को पहली मंजिल पर बैठने की अनुमति थी। बीजेपी नेता की सुरक्षा में तैनात सभी 8 सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने का अभियान शुरु कर दिया है। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के तार जम्मू कश्मीर पुलिस से भी जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में कुछ पुलिसवालों से भी पूछताछ हो सकती है। इसकी वजह से ही वसीम बारी को पुलिस सुरक्षा का घेरा मिला हुआ था।
वसीम बारी की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह ने बताया, 'पीएम मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।' उधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वसीम की मौत पर ट्वीट किया, 'हमने बांदीपोरा में शेख वसीम बारी, उनके पिता और भाई को खो दिया। ये पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications