पटना के दानापुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेता की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कविन्द्र यादव को पटना के दानापुर में गोलली मार दी गई है। बताया जा रहा है कि कविन्द्र दानापुर विधायक आशा सिन्हा के करीबी थी। गोली लगने के बाद कविन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।

murder

जानकारी के अनुसार यह घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके में हुई है। यहां दो बाइक सवार अपराधी हथियार लैस होकर आए और उन्होंने सरारी पंचाय के पैक्स अध्यक्ष कविन्द्र यादव को गोली मार दी। बदमाशों ने कविन्द्र को पांच गोली मारी, जिसके बाद गंभीर अवस्था में कविन्द्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है, लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना पश्चिम के एसपी अशोक मिश्रा मौके पर पहुंची और वह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कविन्द्र को बदमाशों ने पांच गोी मारी है, हम सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रहे हैं, जिससे कि बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सके। इस हत्या के पीछे क्या वजह थी, इस पर भी पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+