पश्चिम बंगाल: मिदनापुर में BJP नेता पर फायरिंग, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगाए आरोप
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक बार फिर से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में बीजेपी के नेता पवित्र दास को गोली लग गई। घटना मिदनापुर के खेजुरी इलाके की है, जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। झड़प में मारपीट के साथ-साथ गोलियां भी चली, जिनमें से एक गोली बीजेपी नेता पवित्र दास के हाथ पर लग गई है। उन्हें फौरन दिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीजेपी जिला सचिव को गोली लगने के बाद बीजेपी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है और पुलिस से फौरन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

भाजपा के जिला सचिव पवित्र दास ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि तृणमूल कांग्रेस के नेता पेड़ों की लकड़ियों को अवैध तरीके से बेच रहे हैं। जिसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जैसे ही वो मिदनापुर के खेजुरी इलाके पहुंचे टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में बीजेपी जिला सचिव को गोली लगी है। बीजेपी समर्थक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने फायरिंग की खबर को गलत बताया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है तो वहीं तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ये ये भाजपा के अंर्तकलंह की नतीजा है।
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
ECI ने आंधी रात को जारी की पश्चिम बंगाल की सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट,SIR के विवादित 29 लाख वोटरों पर आया फैसला -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications