बीमार भाजपा नेता के बेटे की अपील, अब्बा ने पार्टी को 20 साल दिए, मोदी करें मदद

बीमार भाजपा नेता के बेटे की अपील, अब्बा ने पार्टी को 20 साल दिए, आज वो बीमार, मोदी करें मदद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के बेटे ने नरेंद्र मोदी और दूसरे पार्टी नेताओं से मदद की अपील की है कि उसके पिता के इलाज में मदद की जाए क्योंकि एम्स में उनको भर्ती नहीं किया जा रहा है। भाजपा नेता शहजाद खान के बेटे साकिब ने कहा है कि अब्बा गंभीर बीमार हैं लेकिन एम्स में उनको भर्ती नहीं किया जा रहा, ऐसे में भाजपा नेता मदद करें क्योंकि उसके अब्बा 20 साल से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

BJP leader Shahzad Khan son Shaqib urged Narendra Modi to help his ailing father

भाजपा नेता शहजाद खान लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। साकिब ने कहा कि डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लांट कराने को कहा है। उनको एडमिट भी नहीं किया गया। परिवार बड़ा खर्च उठाने में नाकाम हैं ऐसे में परिवार भाजपा नेताओं से मदद की उम्मीद लगाए बैठा है क्योंकि पिता 20 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे हैं। शाकिब ने कहा कि इलाज के लिए हम लोग एम्स गए लेकिन डॉक्टरों ने मदद नहीं की। पिता को बचाने के लिए उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना जरूरी है, ऐसे में सरकारी मदद के लिए परिवार प्रधानमंत्री की ओर देख रहा है। शाकिब ने कहा कि क्योंकि वही पार्टी सत्ता में है, जिसके कार्यकर्ता पिता 20 साल से हैं इसलिए उन्हें मदद की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+