'केंद्र सरकार खुद नहीं बनाती डेटा, राज्य भेजते हैं', ऑक्सीजन वाले बयान पर संबित पात्रा ने विपक्ष को दिया जवाब
नई दिल्ली, जुलाई 21: कोरोना के उपजे हालातों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई ऑक्सीजन की कमी से मौतों के सवाल पर राज्यसभा में केंद्र सरकार के जवाब के बाद विपक्ष और हमलावर हो गया। दरअसल, सदन में केंद्र सरकार ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतों की कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। आज बुधवार को बीजेपी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई, जिसमें प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए विपक्ष को घेरा।
Recommended Video

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मोदी सरकार पर ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के मामले में जमकर आरोप लगा रही है। इस बीच संबित पात्रा ने बताया कि सरकार की तरफ से दिए गए जवाब में 3 बातों पर ध्यान देना चाहिए। केंद्र का कहना है कि स्वास्थ्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का विषय है। सरकार सिर्फ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा भेजे गए डेटा को इकट्ठा करता है, यह डेटा बनाता नहीं है। पात्रा ने बताया कि केंद्र कह रहा है कि हमने एक गाइडलाइन जारी की है, जिसके आधार पर राज्य/केंद्रशासित प्रदेश अपने मौत के आंकड़ों को रिपोर्ट कर सकें।
इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने बताया है कि किसी भी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का आंकड़ा नहीं भेजा है। किसी ने भी नहीं कहा कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत हुई हैं। इसलिए इसके आंकड़े नहीं हैं। पात्रा ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या ये डेटा केंद्र ने बनाया? नहीं, राज्यों ने नहीं भेजा।












Click it and Unblock the Notifications