रविशंकर प्रसाद: विरासत किसी को विजय नहीं दिला सकती है, कांग्रेस काे ये समझना होगा

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आम चुनाव 2014 के दौरान जो भी गलत घटनाएं हुई हैं उसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और चुनाव आयोग को भी सभी बातों पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए। रविशंकर ने कहा कि वर्ष 2014 का चुनाव पहला ऐसा चुनाव है जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने एकसाथ मिलकर भाजपा के नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उन्होंने अकेले बिना पथ भ्रमित हुए सभी का डटकर सामना किया।
लोक सभा चुनाव 2014 में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना अहम रोल प्ले किया। हो सकता है कि कोई राजनीतिक पार्टी हारे या फिर कोई जीते लेकिन इस हार और जीत से नेताओं के आपसी संबंधों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आना चाहिए। रविशंकर ने यह भी कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस ने मोदी पर निशाना साधा है उसे देखकर यहीं कहा जा सकता है कि मोदी की बातें कांग्रेस की कानों में गूंज रही हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zs8pMvcPFQE?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications