Karnataka: कौन हैं नूतन कुमारी? जिन्हें कांग्रेस ने सत्ता में आते ही हटाया, पति की हत्या के बाद मिली थी नौकरी
26 जुलाई 2022 को प्रवीण कुमार नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पिछली सरकार ने नेट्टारू की पत्नी को मंगलुरु में उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री राहत कोष अनुभाग में एक सहायक का पद दिया गया था।

कर्नाटक में सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार पिछली सरकार द्वारा खींची गई लकीरों की दिशा मोड़ने में लगी है। सिद्दारमैया की सरकार ने सबसे पहले पिछली सरकार द्वारा किसी भी विभाग को जारी धन पर रोक लगाई। अब मंगलुरु में उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री राहत कोष अनुभाग में सहायक नूतन कुमारी को पद से हटा दिया है।
यह वहीं, नूतन कुमारी हैं, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय में अनुबंध आधार पर ग्रुप सी पद की पेशकश की गई थी। पिछली बोम्मई सरकार द्वारा अस्थायी नियुक्ति आदेश मिला था। लेकिन, सत्ता बदलते ही कांग्रेस सरकार ने आदेश वापस ले लिया है। आइए जानते हैं कौन है नूतन कुमारी ?
दिवंगत बीजेपी नेता की पत्नी हैं नूतन कुमारी
नूतन कुमारी दिवंगत बीजेपी युवा मोर्चा नेता प्रवीण कुमार नेट्टारू की पत्नी हैं। पिछले साल 26 जुलाई 2022 को प्रवीण कुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेट्टारू की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। नूतन कुमारी ने मंगलुरु में काम करने की अपनी प्राथमिकता के बारे में तत्कालीन मुख्यमंत्री को सूचित किया। जिसके बाद मंगलुरु में उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री राहत कोष अनुभाग में एक सहायक का पद दिया गया था।
बीजेपी ने व्यक्त की निंदा
ऐसे में कर्नाटक की बीजेपी इकाई ने ट्वीट कर कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की साम्प्रदायिक घृणा के कारण, कांग्रेस पार्टी द्वारा पोषित एक आतंकवादी संगठन ने प्रवीण कुमार नेट्टारू की पत्नी को सेवा से हटा दिया है। हमारी सरकार ने पीएफआई द्वारा मारे गए प्रवीण नेट्टारू की पत्नी को मंगलुरु के डीसी की नौकरी प्रदान की थी। यह निंदनीय है।
कौन है प्रवीण कुमार नेट्टारू ?
आपको बता दें कि प्रवीण कुमार नेट्टारू बीजेपी युवा मोर्चा नेता थे। बीते साल 26 जुलाई 2022 को प्रवीण कुमार नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में बदले की भावना की पुष्टि हुई थी। मामले में 10 से ज्यादा आरोपियों को अरेस्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications