नारद स्टिंग मामले में CBI ने भाजपा नेता मुकुल रॉय से की पूछताछ

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकुल रॉय को बुधवार को नारद स्टिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के समक्ष पेश हुए मुकुल रॉय से सीबीआई ने नारद मामले में पूछताछ की। इससे पहले सीबीआई नारद स्टिंग मामले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के डी सिंह से पूछताछ की। बता दें कि, इस स्टिंग में कुछ लोग पैसे लेते दिख रहे हैं जिनकी शक्ल पार्टी नेताओं जैसी प्रतीत होती है।

BJP leader Mukul Roy appeared before CBI today for questioning in connection with Narada case

एजेंसी ने नारद न्यूज के संपादक मैथ्यू सैमुअल्स को भी बुलाया जिन्होंने रिकार्डिंग मुहैया करायी थी। इसमें पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ नौकरशाहों और नेताओं को कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया है।दावा किया गया है कि स्टिंग ऑपरेशन 2014 में किया गया था।

सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 शीर्ष नेताओं तथा एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नेताओं में सांसद और पश्चिम बंगाल के मंत्री भी शामिल थे।इस सिलसिले में रिश्वत और आपराधिक कदाचार से निपटने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।इन अपराधों के लिए अधिकतम सजा पांच से सात साल तक का कारावास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+