भाजपा नेता ने राहुल गांधी, एचडी कुमारस्वामी को जोकर बताया

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार विवादित बयानों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। भाजपा नेता बासवाराज बोम्मई ने राहुल गांधी और एचडी कुमारस्वामी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वोटर इस बात का फैसला करेंगे कि कौन हीरो है और कौन जोकर। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हीरो हैं, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एचडी कुमारस्वामी जोकर हैं। वहीं जब बासवाराज से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल और कुमारस्वामी जिस तरह से ये लोग बात करतें हैं उससे उन्होने खुद का मजाक बनाया है।

basvaraj

बासवाराज ने कहा कि राहुल और कुमारस्वामी ने अपनी भाषा और भाव भंगिमा से अपना मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिंगायत मुद्दे को कांग्रेस ने ब्रिटिश राज की तरह लोगों को बाटो और राज करो की तरह इस्तेमाल किया। इस मुद्दे को कांग्रेस ने मजाक के तौर पर चुनाव में इस्तेमाल किया। पहले यह ब्रिटिश सरकार ने किया था, अब कांग्रेस ने यह किया, दोनों ही अपने मकसद में फेल हो गए। पार्टी के भीतर अपने ही नेताओं के बीत मतभेद है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

यह पहला मौका नहीं है जब नेता अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। इससे पहले भी आजम खान, मेनका गांधी, योगी आदित्यनाथ, मायावती ने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद मायावती, योगी आदित्यनाथ पर कुछ घंटों के लिए पाबंदी लगा दी गई थी। खुद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नेताओं के विवादित बयान पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव का सातवां और आखिरी चरण 19 मई को संपन्न होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+