'गली-गली में कितनी केरला स्टोरी', दिल्ली में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या पर बोले BJP नेता कपिल मिश्रा
दिल्ली में नाबालिग लड़की की सर कुचलकर और चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या मामले को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि गली गली कितनी केरला स्टोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की निर्मम हत्या को लेकर बीजेपी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ये दर्दनाक हत्या दिल्ली में हो रही है। मारने वाला साहिल s/o सरफराज, गली गली में कितनी केरला स्टोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने नाबालिग लड़की की हत्या मामले को लेकर ट्वीट कर कहा कि ये बेहद ही चौंकाने वाली बात है कि इस तरह की हत्या दिल्ली में हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में आप साफ देखिए कैसे वो नाबालिग लड़की को निर्ममता से मारा है। साहिल ने किस तरह से लड़की को गोदा और पत्थरों से कुचला है।
आगे उन्होंने कहा कि आखिर दिल्ली में कब तक ऐसे ही लड़कियों को मारा जाएगा। अभी श्रद्धा के हत्यारे को भी फांसी नहीं हुई वो भी अभी तक जिंदा है। ये न्यायपालिका की भी बहुत बड़ी फेलियर है। अगर आज श्रद्धा केस का आरोपी फांसी पर लटका हुआ मिलता तो आज इस साहिल की हिम्मत नहीं होती।
इसके बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि ये है मोहम्मद साहिल S/O सरफराज, जिसे नाबालिग हिंदू लड़की को बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर मारा। इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे? ये लव जिहाद है। ये बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है साहिल के मास्टर माइंड कौन है?
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की साहिल नाम के लड़के से दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद मृतका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। उसी समय आरोपी साहिल ने उसे रोका और उस पर चाकुओं से कई बार हमला किया और पास में पड़े पत्थर से लड़की के सर पर 6 बार हमला किया। इसमे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications