गिरिराज सिंह का विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया मेंटल केस

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के कारण विवाद में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है, 'राहुल गांधी एक मेंटल केस है। उसने सच्चाई छिपाकर जानबूझकर हिंदुस्तान को गुमराह किया है। इससे पहले गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक विवादित बयान दिया था। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पूतना हो सकती हैं लेकिन झंसी की रानी कभी नहीं हो सकती हैं।

giriraj singh
शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा कि, राहुल गांधी एक मेंटल केस है। उसने सच्चाई छुपा के जान बूझ कर हिन्दुस्तान को गुमराह किया है। आइये खुद भी राफेल की सच्चाई और राहुल के झूठ को समझिए और लोगो को भी मेंटल राहुल के बारे में बताइये। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक उन्होंने एक डॉक्यूमेंट भी संलग्न किया है। इसमें राफेल डील की वार्ता में भारतीय पक्ष की अगुवाई करने वाले एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा के खुलासे को शामिल किया है।

गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने थोड़ी देर बाद राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एक और ट्वीट किया। इनमें सिंह ने लिखा कि, राहुल मुठ्ठू तोते की तरह राफेल-राफेल की रट लगा रहे हैं। यह वाड्रा की हरी मिर्ची का कमाल है। इस टिप्पणी से पहले गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया था।दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी को 'आज के वक्त की झांसी की रानी' बताया था और बीजेपी के आने नहीं झुकने वाली बताया था।

इस पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था, 'झांसी की रानी के ऊपर यह गाली है। वह पूतना हो सकती हैं, झांसी की रानी नहीं हो सकती हैं। जिन्होंने बंगाल को तबाह करके रखा हैं, वह किम जोंग बन सकती हैं। खिलाफ बोलने पर लोगों की हत्या कर सकती हैं। वह पद्मावती और झांसी की रानी नहीं बन सकती हैं। जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसैपठियों को समर्थन दे और भारत को तोड़ने की बात करे, हिंदू को निकालने की बात करे वह झांसी की रानी नहीं हो सकती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+