संबित पात्रा ने विपक्ष की तुलना हाफिज सईद से की तो गिरिराज ने बताया 'ओसामावादी'

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। तमाम विपक्षी दल महागठबंधन के स्वरुप में बीजेपी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं और इसको लेकर बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती दिखाई दे रही है। विपक्ष के एकजुट होने पर बीजेपी इन दलों पर निशाना साध रही है। इसी क्रम में सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विपक्षी दलों की तुलना अंतर्राष्ट्रीय आतंकी ओसामा बिन लादेन से कर बैठे।

union minister Giriraj Singh calls Opposition supporters of Osama Bin Laden

इसके पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद से महागठबंधन की तुलना कर दी थी। बता दें कि विपक्षी दलों ने एकजुट होकर हाल ही में कैराना उपचुनाव में बीजेपी को मात दी थी जबकि कर्नाटक में भी जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी को सत्ता से दूर रखा है।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'माओवादी,जातिवादी, सामन्तवादी और ओसामावादी सभी राष्ट्रवादी गठबंधन(NDA)के ख़िलाफ़ एकजुट हो गए हैं। लेकिन विकास की अविरल गंगा में बहते हुए NDA की नाव नियत गति से 2019 का पड़ाव अवश्य पार करेगी।'

संबित पात्रा ने की थी हाफिज से तुलना

इसके पहले रविवार को संबित पात्रा ने ट्वीट किया था, 'इसमें कोई नई बात नहीं है कि महागठबंधन 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहता है, ऐसे कई अन्य लोग भी हैं जो यही चाहते हैं। हाफिज सईद खुलेआम नरेंद्र मोदी का खून बहाने की बात कर रहा है।'

विपक्षी दलों की एकजुटता मोदी सरकार के लिए चुनौती

विपक्षी दलों की एकजुटता मोदी सरकार के लिए चुनौती

कई राजनीतिक विश्लषकों का मानना है कि विपक्षी दलों की एकजुटता मोदी सरकार के लिए चुनौती बन सकती है और 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बीजेपी अभी भी यही कह रही है कि 2019 में पार्टी फिर से जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+