भाजपा नेता का सांसद नरेश अग्रवाल का मुंह काला करने पर एक लाख के इनाम का ऐलान
सांसद नरेश अग्रवाल का मुंह काला करने वाले को भाजपा नेता का एक लाख देने का ऐलान
नई दिल्ली। बुधवार को राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल की हिंदू देवी-देवताओं क लेकर की गई टिप्पणी के बाद सदन में भले ही उनके खेद के बाद हंगामा खत्म हो गया लेकिन संसद के बाहर हंगामा जारी है। मेरठ के एक नेता ने उनको लेकर एक विवादित ऐलान करते हुए कहा कि अग्रवाल को गंजा किया जाना चाहिए।


मेरठ के नेता का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो भी नरेश अग्रवाल का मुंह काला करेगा और उनको गंजा करेगा, उसे वो एक लाख रुपए बतौर इनाम देंगे। बीजेपी नेता ने कहा कि पता नहीं नरेश अग्रवाल हिंदू भी हैं या नहीं। विनीत ने नरेश अग्रवाल के डीएनए को लेकर भी विवादित टिप्पणी की।

नेम प्लेट पर पोती गई थी कालिख
इससे पहले गुरुवार सुबह समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल के घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कालिख पोतकर उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोगों ने उत्तरप्रदेश में कई जगह नरेश अग्रवाल के पुतले फूंके हैं।

क्या है मामला
नरेश अग्रवाल राज्यसभा में गोरक्षा के नाम पर भीड़ द्वारा की जा रही हत्याओं पर हो रही चर्चा में बोल रहे थे, तो उन्होंने देवताओं को लेकर एक टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। जिसके बाद उनकी टिप्पणी को सदन का कार्यवाही से हटा दिया गया था। अग्रवाल ने इसके लिए खेद भी व्यक्त किया जिसके बाद मामला खत्म हो गया और सत्ता पक्ष के सदस्य शांत हो गए।












Click it and Unblock the Notifications