'सरेंडर मोदी' वाले ट्वीट पर भड़की भाजपा, 'राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं.....माफी मांगें'

नई दिल्ली- पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत-चीन के बीच जारी तनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह का ट्वीट किया है, उसपर भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने राहुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा का कहना है कि दुश्मन देश भी प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी उनके बारे में अमर्यादित बातें कहकर प्रधानमंत्री और भारत का अपमान कर रहे हैं। पार्टी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी के खिलाफ की गई 'सरेंडर मोदी' वाले ट्वीट के लिए उनसे माफी मांगने को कहा है।

BJP lashes out at Surrender Modi tweet, Rahul Gandhi is breaking dignity ..... apologize

Recommended Video

    China Dispute: Rahul Gandhi का ट्वीट, कहा- Narendra Modi असल में सरेंडर मोदी हैं | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ रविवार को जो ट्वीट किया है, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा है कि, 'कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं। देश का अपमान कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सरेंडर मोदी' कहना, ये देश की जनता बर्ताश्त नहीं करेगी। जिस तरह की वो भाषा बोल रहे हैं, इस तरह की भाषा कोई दुश्मन देश का नेता भी भारत के प्रधानमंत्री के लिए नहीं बोल सकता है। लेकिन, शुरू से, जबसे चाइना और इंडिया के बीच में तनाव पैदा हुआ है, राहुल गांधी कोई दिन ऐसा नहीं है जिस दिन भारत का और भारत के प्रधानमंत्री का अपमान नहीं करते हैं। जिस तरह की भाषा उन्होंने बोली, उसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो इस देश की जनता कांग्रेस को कभी क्षमा करने वाली नहीं है।'

    इसी तरह राहुल गांधी के खिलाफ काफी तल्ख तेवर अपनाते हुए भाजपा प्रवक्ता और सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी उनपर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया है, 'ट्विटर ने कई चीनी प्रॉपेगेंडा हैंडल्‍स को प्रतिबंधित किया, मगर सबसे बड़ा वाला तो रह ही गया। चीनी सोशल मीडिया ने पीएम मोदी के हैंडल को बैन किया और इस (राहुल गांधी) हैंडल को छोड़ दिया। कन्‍फ्यूजिंग।'

    उधर असम सरकार में मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल पर हमला बोला है, 'राहुल गांधी, आप इतने हताश हो गए हैं कि ठीक से स्पेल भी नहीं कर पा रहे! और आत्‍मसमर्पण करना गांधी-नेहरू परिवार का हॉलमार्क रहा है। 1962 में, तो पंडित नेहरू ने असम को लगभग दे ही दिया था। जब चीनी सेना ने बोमदिला पर कब्‍जा किया तो नेहरू ने कहा था, 'मेरा दिल असम के लिए लोगों के लिए रोता है।'...... शर्मनाक" '

    भाजपा ही नहीं उसकी सहयोगी अकाली देल ने भी राहुल गांधी के पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी को आड़े हाथों लिया है। पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर राहुल को जवाब दिया है, "राहुल गांधी....असल में चाइनीज गांधी हैं"

    वहीं भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया कि '50 साल की उम्र पूरी करने के बाद इस वंशवादी युवा नेता ने ऑनलाइन ट्रोल होने की उपलब्धि हासिल कर ली है।' इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर ये कहकर हमला बोला था, 'नरेंद्र मोदी असल में सरेंडर मोदी हैं.....'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+