बौखलाए चूहे के बयान से बिफरे जेटली, कहा प्रियंका ने गिराया राजनीति संवाद का स्तर

इस वाद-विवाद ने राजनीतिक संवाद का स्तर गिरा दिया है। अरुण जेटली ने भाजपा नेताओं की तुलना बौखलाए चूहों से करने संबंधी बयान को लेकर प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी भाषा से राजनीतिक संवाद का स्तर गिरा दिया है ।वाड्रा को लेकर प्रियंका पर हमला करते हुए जेटली ने कहा कि प्रियंका की बयानबाजी ने राजनीतिक संवाद के स्तर को गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि वाड्रा परिवार को कानून से डरने की आवश्यकता है।
बीजेपी नेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि उन्होंने बीजेपी की तुलना बौखलाए चूहों से की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने अपने बयानों से राजनीतिक संवाद की गुणवत्ता को गिरा दिया है। जेटली ने कहा कि यदि मेरे परिवार का कोई सदस्य मेरे प्रतिद्वंद्वियों को चूहे या सरीसृप कहना शुरू कर देता है तो मुझे निश्चित ही चिंता होगी।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने कल कहा था कि बीजेपी नेता बौखलाए हुए चूहों की तरह दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने झूठ का सिलसिला जारी रखे हुए है, उनसे डरने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वो नकारात्मक, विनाशक तथा शर्मनाक राजनीति के खिलाफ बोलती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications