Karnataka election: BJP आईटी सेल चीफ अमित मालवीय का दावा-कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट फेल हो गया
Karnataka election, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दोपहर एक बजे तक लगभग 37.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा है।

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक लगभग 52.03 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कांग्रेस के बूथ मैनेजमेंट के धवस्त होने की बात कही है।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि, कर्नाटक में कांग्रेस बौखला गई है। उनका बूथ प्रबंधन ध्वस्त हो गया है। कार्यकर्ताओं बूथों को छोड़ चुके हैं है। उनके समर्थक मायूस हैं। यहां तक कि सट्टा बाजार भी अब बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं।
अमित मालवीय ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि, अधिक मतदाताओं को बाहर आने और मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

वहीं कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि, मैं लोगों से लोकतंत्र की जीत और राज्य के भविष्य के लिए वोट करने की अपील करूंगा। मुझे विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications