2023 के विधानसभा चुनावों में चारों राज्यों में हुआ सत्ता परिर्वतन, जानें कैसे?
देश के चार राज्यों में नवंबर माह में हुए विधानसभा चुनावों के रविवार को चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इन चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत हासलि किया है। वहीं तेलंगाना में भी सत्ता परिवर्तन हुआ है और के चंद्रशेखर राव की बीआरए को कांग्रेस ने हरा का बंपर जीत हासिल कर दक्षिण के एक और राज्य की सत्ता हासिल कर ली है। देखा जाए तो चारों राज्यों में 2023 के चुनाव में सत्ता परितर्वनत हुआ है।

अब आप कहेंगे कि चारों राज्यों में कैसे सत्ता परिवर्तन हुआ है क्योंकि भाजपा तो मध्य प्रदेश में सरकार चला रही रही थी! तो हम यहां आपको बताना चाहेंगे कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन वहां पर 15 महीने तक ही कमलानाथ की सरकार टिक पाई थी। कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर भाजपा ने अपने खेमे में शामिल कर कमलानाथ की कांग्रेस सरकार गिरा कर मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई थी।
तो मध्यप्रदेश में भले ही वर्तमान सम में सत्ता में भाजपा थी लेकिन 2018 से 2023 के चुनाव परिणाम की तुलना की जाए तो इस बार के चुनाव में चारों ही राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान, तेलंगाना में सत्ता परिवर्तन हुआ है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 बनाम 2023
2018 के मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से114 सीटें जीती थी और सरकार बनाई थी। जिसे 15 महीने ने दांव चलकर सत्ता से बेदखल कर मध्य प्रदेश को हथिया लिया था। वहीं 2023 की बात करें तो भाजपा ने मध्य प्रदेश में 163 सीटें हासिल की हैं और कांग्रेस 65 सीटों पर सिमट कर रह गई।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 बनाम 2023
छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम में
कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं 15 सालों तक सत्ता संभालने वाली भाजपा 15 सीटों पर ही जीत दर्ज करवा पाई थी।
छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा ने 54 और कांग्रेस ने महज 35 सीटों पर जीत दर्ज की है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 बनाम 2023
2028 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटों पर जीत हासिल की जो बहुमत की सरकार बनाने के आंकड़े से महज एक सीट पीछे थी। वहीं भाजपा ने महज 73 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि इससे पहले हुए चुनाव में भाजपा ने 163 सीटों बंपर जीत हासिल की थी। 2018 में कांग्रेस ने बहुमत की सरकार बनाने से एक सीट कम जीती थी तब बहुजन समाज पार्टी की एक विधायक के समर्थन से सकरार बनाई थी।
वहीं 2023 राजस्थान चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां पर कुल 199 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 115 भाजपा ने, 70 कांग्रेस ने और 17 सीटें अन्य ने जीती है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 बनाम 2023
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में के चंद्रशेखर राव की बीआरएस पार्टी ने 90 में से 88 सीटों पर जीत हासिल की थी, कांग्रेस ने 19 और टीडीपी ने दो, भाजपा ने महज एक सीट पर जीत हासिल की थी। टीडीपी को 2 सीट, भाजपा को 1 सीट और AIMIM को 7 सीटें मिली थीं।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 बनाम 2023 में 90 सीटों में से 64 सीटें कांग्रेस ने और 39 सीटें बीआरएस ने और भाजपा ने 8 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications