क्या कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र है, राहुल बताएं, कैसे 5 लाख 5 हजार करोड़ बन गए: BJP
नई दिल्ली, 05 अगस्त। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला उसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत को आपातकाल में अंधेरे में ढकेल दिया गया था। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा होती है तो सदन में आते नहीं है, सदन से वॉकाउट कर जाते हैं। महंगाई और बेरोजगारी एक बहाना है, सही कारण है ईडी को डराना, धमकाना और परिवार को बचाना है। राहुल गांधी ने गैरजिम्मेदाराना बात कही है, उनकी दादी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी, इमरजेंसी में बड़े-बड़े संपादकों को जेल में बंद किया गया था। आपकी दादी ने कमिटेड ज्यूडसरी की बात की थी।

राहुल गांधी एक सवाल का जवाब दीजिए कि क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है। आपकी पार्टी में अच्छे नेता है, लेकिन बस सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी हैं। आपकी अगुवाई में पार्टी बार-बार चुनाव हारती है। इसके लिए हम कहां से जिम्मेदार हैं। 2019 में आपने पीएम मोदी पर आपने कई बाते कहीं, देश ने आपको रिजेक्ट कर दिया। आपकी बहन ने यूपी में लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया, जनता ने उन्हें खारिज कर दिया। बंगाल में आपको जनता ने खारिज कर दिया। अब जनता आपकी सुनती नहीं है तो आप हमे क्यों इसका जिम्मेदार ठहराते हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आप देश को बताइए कि आप जमानत पर क्यों हैं। आप किस अपराध में जमानत पर हैं। आपको बताना चाहिए नेशनल हेराल्ड का मामला क्या है। मैं देश को बताना चाहता हूं कि राहुल गांधी क्यों जमानत पर हैं। नेशनल हेराल्ड पुराना अखबार है, नहीं चल पाया। 2010 में इस अखबार के पूरे शेयर को यंग इंडिया को पांच लाख रुपए में दे दिया था। मात्र 5 लाख रुपए लगाकर नेशनल हेराल्ड की 5 हजार करोड़ की संपत्ति को परिवार द्वारा संचालित ट्रंस्ट के पास आ गई। अगर कोर्ट आपको जमानत नहीं मिलती है, आप पर लगे आरोप खत्म नहीं किए जाते हैं तो आप हमपर आरोप लगाएंगे। इसका क्या मतलब है। आप सभी संस्थाओं पर सवाल खड़े करते हैं। आप संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं, आप संसद नहीं चलने देते हैं, सिर्फ अपने परिवार को बचाने के लिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आप विदेश चले जाते हैं।
राहुल गांधी मोदी की आलोचना करते हैं, लेकिन अब आप देश की आलोचना कर रहे हैं। अपने राजनीतिक स्वार्थ और भ्रष्टाचार से बचने के लिए पूरे देश की आलोचना कर रहे हैं। राहुल गांधी देश की संस्थाओं की बात करते हैं, आप ये बताइए कोरोना के खिलाफ पूरा देश एक था, लेकिन आपने इस लड़ाई का मजाक उड़ाया। देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई, यह वैक्सीन 80 देशों में गई, आपने इसका भी मजाक उड़ाया। आपने संस्थाओं का कभी सम्मान नहीं किया। आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस 5 अगस्त को की, आज के ही दिन धारा 370 समाप्त करने का ऐतिहासिक फैसला हुआ था। आप तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। आपके साथ अशोक गहलोत हिटलर की बात कर रहे थे, लेकिन याद रखिए तानाशाही इस देश ने आपातकाल में देखा है।
हम देश की ओर से सवाल उठाना चाहते हैं कि महज 5 लाख की कंपनी बनाकर 5 हजार करोड़ की संपत्ति दिल्ली, मुंबई, लखनऊ में कैसे आ गई। मुझे गर्व से कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रमाणिक काम किया है। गरीबों के खातों में लाखो करोड़ पहुंच रहे हैं। सरकारी ठेके में बिचौलियों के रास्ते बंद है। राहुल गांधी क्या चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदारी से कार्रवाई ना हो। आज यह सच्चाई है कि हजारो करोड़ की संपत्ति ईडी ने जब्त की है। कोलकाता, रांची, मुंबई में करोड़ रुपए बरामद किए गए, बड़े-बड़े नेताओं को जमानत नहीं मिल रही है।
Recommended Video
राहुल गांधी ने स्टार्टअप का मजाक उड़ाया है, क्या उन्हें स्टार्टअप की जानकारी है। क्या राहुल गांधी को पता है कि भारत के स्टार्टअप मूवमेंट में 100 कंपनियां यूनिकॉर्न हो गई। 25-30 साल के बच्चे दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे हैं। दुनिया के तमाम कंपनियों के सीईओ भारत के हैं। भारत की आईटी इंडस्ट्री का सम्मान पूरी दुनिया में होता है। कोरोना के समय में 200 करोड़ डोज दी गई, इसकी सूचना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आपने इसका मजाक उड़ाया है। रोजगार के क्षेत्र में बड़े प्रयास किए जा रहे हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications