राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार, कहा- जब भी वो विदेश जाएंगे, भारत का अपमान करेंगे

बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। रविशंकर प्रसाद के मुताबिक जब भी राहुल विदेश जाते हैं, वो भारत का अपमान करते हैं।

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंग्लैंड के दौरे पर हैं। वहां पर उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में राहुल ने भारत के राजनीतिक हालात, चीन सीमा विवाद, कश्मीर समेत कई मुद्दों पर बात की। जिस पर अब सियासत गर्मा गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल जब भी विदेश जाते हैं, वो भारत का अपमान करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है।

मामले में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाएंगे भारत का अपमान करेंगे, वो जब भी बाहर जाएंगे देश की जनता का अपमान करेंगे। आज वो भारत की हर संस्थान चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, मीडिया सब की आलोचना करते हैं। संसद में उन्होंने मोदी जी के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए। पूरे भारत में घूम-घूम के आप फर्जी आरोप लगाते हैं। आपको बेबनियाद आरोप लगाने की आजादी है या नहीं?

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी कौन हैं? वो एक ऐसे नेता हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। उनकी माता जी और परिवार के कई लोग बेल पर हैं। आपकी सरकार ने जनता का पैसा लूटा है, लेकिन आप जो विदेश जाकर देश का अपमान कर रहे, ये सही शिष्टाचार नहीं है। आज देश राहुल के सही चेहरे को देख रहा। वो भारत का अपमान और चीन का गुणगान कर रहे। बीजेपी उनके इस बचकाने बयान की निंदा करती है।

राहुल ने की चीन की तारीफ
कैम्ब्रिज में राहुल गांधी ने चीन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि चीन का सारा विकास प्रकृति से जुड़ा हुआ है, जबकि अमेरिका खुद को प्रकृति से बड़ा मानता है। ये बात ये बताने के लिए काफी है कि चीन शांति में कितना ज्यादा दिलचस्पी रखता है। वहीं उन्होंने कश्मीर को तथाकथित हिंसक जगह कहा। साथ ही भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताया। राहुल का आरोप है कि सरकार उनके फोन को टैप करवा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+