उत्तर प्रदेश चुनावों की शुरुआत में ही बीजेपी ने सपा-बसपा पर कर डाली थी सर्जिकल स्ट्राइक
केंद्रीय मंत्री राज्सवर्धन सिंह राठौर ने किया ट्वीट दी जानकारी कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पहले दो चरण में ही बीजेपी को मिल गई थीं 125 में से 115 सीटें।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से साफ है कि राज्य में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम पर जो चुनाव लड़ा गया था, वह सुनामी में बदल गया और पार्टी को एतिहासिक जीत हासिल हुई। कहा जा रहा है कि 37 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में जो कारनामा पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने किया था, वही कारनामा पीएम मोदी ने किया है।

पहले दौर में 115 सीटें
नतीजों के बीच ही केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी ट्वीट में बताया है कि बीजेपी ने चुनावों के पहले चरण में ही जीत की शुरुआत कर दी थी। राठौर के मुताबिक पहले दो चरणों में ही बीजेपी ने 125 में से 115 सीटें हासिल की हैं। 300 से ज्यादा सीटें बीजेपी को मिली हैं जिसका मतलब है पार्टी को दो तिहाई बहुमत हासिल हुआ है। इसके अलावा 15 वर्ष बाद बीजेपी राज्य की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। वर्ष 1991 में बीजेपी को इतना बड़ा बहुमत हासिल हुआ था।
पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार
नतीजों ने यह भी साफ कर दिया है कि आज भी पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। लोकसभा चुनावों के करीब तीन वर्ष बाद आज भी पीएम मोदी का जादू जनता पर कायम है। विपक्षी पार्टियों के दावों के बावजूद पीएम मोदी की नोटबंदी को जनता ने बडे पैमाने पर समर्थन दिया है। पीएम मोदी ने विधानसभा चुनावों में जमकर प्रचार किया। सांतवें और अंतिम चरण में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम मोदी तीन दिन तक रहे जमे रहे और दो रोड शो किए।












Click it and Unblock the Notifications