2024 के लिए भाजपा ने कसी कमर, 2019 में हारी हुई लोकसभा सीटों पर पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
भाजपा 2024 में होने वाले आम चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए रणनीति तैयार कर चुकी है। इस बार भाजपा की उन 160 सीटों पर भी नजर है जहां वो 2019 में चुनाव हार गई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। देश भर की अन्य विपक्षी पार्टियां जब एकजुट हो चुकी हैं और मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में जुटी हैं तो भाजपा के लिए ये लड़ाई आसान नहीं होगी। ये ही कारण है कि अधिक से अधिक वोटरों का समर्थन पाने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

विपक्ष के सामने जहांं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हालिया झटके के बाद बीजेपी को सत्ता से हटाने की बड़ी चुनौती है, वहीं बीजेपी की निगाहें 2019 के लोकसभा चुनावों में हारी सीटों पर भी इस बार जीत हासिल करने की तैयारी है।
पीएम मोदी की ताबड़तोड़ 45 से अधिक रैलियां होंगी
2019 के लोगसभा चुनाव में भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाने के लिए आवश्यक से अधिक 303 सीटें जीतीं थी लेकिन 2014 में होने वाले आम चुनाव से पहले पार्टी की नजर पिछली बार हारी हुई 160 सीटों पर है। इन सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी पार्टी के चेहरे- पीएम नरेंद्र मोदी की है। रिपोर्ट के अनुसार भाजपा हारी हुई 160 सीटों पर पीएम मोदी की ताबड़तोड़ 45 से अधिक रैलियां करने की योजना बना रही है।
अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है
पार्टी सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिले फीडबैक के आधार पर रणनीति विकसित करने की प्रक्रिया में हैं। भाजपा ने अपने तीन राष्ट्रीय महासचिवों सुनील बंसल, विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रधानमंत्री की इन रैलियों की तैयारी करने को कहा है। भाजपा इन लोकसभा सीटों को पार्टी द्वारा एक पुख्ता रणनीति विकसित करने के लिए अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है।
इन सीटों पर 55 रैलियां या जनसभाएं करेंगे
सूत्रों के अनुसार 2019 में हारी हुई लोकसभा सीटों को अलग-अलग क्लस्टर में बांटा गया है और प्रत्येक क्लस्टर में 4 सीटें हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ये बड़ी जनसभाएं इन क्लस्टर में आयोजित की जाएंगी। पीएम मोदी द्वारा इन सीटों पर 55 रैलियां या जनसभाएं करेंगे। इस रणनीति के तहत इन 160 सीटों को अलग-अलग दो हिस्सों (प्रत्येक हिस्से में 80 सीटें) में बांटा गया है। नड्डा पहले 80 सीटों पर रैलियां करेंगे और अन्य 80 सीटों पर गृह मंत्री अमित शाह की जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।
हारी हुई 160 सीटों पर पार्टी के बड़े नेताओं की रैलियां और जनसभाएं होंंगी
पीएम मोदी की जनसभाएं केंद्र या बीजेपी शासित राज्य सरकारों की परियोजना के शिलान्यास या उद्घाटन के रूप में आयोजित की जाएंगी। बीजेपी का मानना है कि इन 160 सीटों पर पार्टी के बड़े नेताओं की ये रैलियां और जनसभाएं पार्टी के लिए अनुकूल माहौल बनाएंगी और 2024 के आम चुनावों में तीसरी बार सत्ता में वापसी का मौका पक्का करेंगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार यह भाजपा का लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव प्रचार का पहला चरण होगा। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी बाकी 383 सीटों पर प्रचार शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications