BJP Foundation Day: '3 से 303 सांसदों तक...' भाजपा है आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
BJP Foundation Day: 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में जनसंघ की स्थापना हुई थी और साल 1952 में इसके तीन नेता सांसद बने थे।

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज 44वां स्थापना दिवस मना रही है। कभी मात्र तीन सांसदों वाली पार्टी आज 303 सांसदों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। आपको बता दें कि भाजपा से पहले ये खिताब 8.60 करोड़ सदस्यों वाली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पास था लेकिन अब ये खिताब भाजपा के पास है। अगर इसके इतिहास की बात की जाए तो छह अप्रैल 1980 को जनता पार्टी से अलग होकर बीजेपी की स्थापना की गई थी और इसके पहले अध्यक्ष बने थे अटल बिहारी वाजपेयी। डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी के विचारों को मानने वाली भाजपा हिंदूत्व पार्टी के रूप में विख्यात हुई।
जनसंघ से बीजेपी तक...
आपको बता दें कि भाजपा की जड़ें जनसंघ से जुड़ी हुई हैं, साल 52 में तीन सीटें जीतने वाली जनसंघ का साल 1977 जनता पार्टी में विलय हो गया था लेकिन मात्र तीन साल बाद ही आपसी मतभेदों के चलते जनसंघ के नेताओं ने जनता पार्टी का साथ छोड़ा और बीजेपी की स्थापना की।
बीजेपी ने साल 1984 में पहली बार चुनाव लड़ा
कमल के फूल पर बीजेपी ने साल 1984 में पहली बार चुनाव लड़ा तो वहीं साल 1996 पार्टी लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाई लेकिन बहुमत ना होने की वजह से ये सरकार केवल 13 दिन में ही गिर गई।

साल 2014 में भाजपा ने इतिहास रचा
इसके बाद साल 1998 में अटल बिहारी के नेतृत्व में ही बीजेपी की सरकार बनी लेकिन ये भी मात्र 13 महीने चली और इसके बाद चुनाव हुए और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और इसके बाद 2004 और 2009 में भाजपा की करारी हार हुई लेकिन साल 2014 में भाजपा ने इतिहास रचा ।
प्रचंड जीत हासिल की
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम का चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ा और प्रचंड जीत हासिल की और साल 2019 में भी पीएम मोदी का जादू बरकरार रहा और भाजपा को बंपर जीत हासिल हुई और इस वक्त देश पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। मालूम हो कि 43 साल के सफर के बाद भाजपा दुनिया की सबसे पार्टी बन गई है आज देश के 18 राज्यों में भाजपा और भाजपा गठबंधन की सरकारें हैं।
पीएम मोदी ने दिया बजरंग बली का उदाहरण
आज के खास दिन पीएम मोदी ने बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस पार्टी को खड़ा करने, बढ़ाने में अपना खून दिया है, मैं उन सभी को शीशझुकाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि देश आज बड़े हर्ष के साथ
भगवान हनुमान की जयंती मना रहा है। हनुमान जी का जीवन हमें आगे बढ़ने में मदद करता है, बजरंग बली के पास असीम ताकत है लेकिन वो इन सब शक्तियों का इस्तेमाल तभी कर पाते हैं, जब उनका खुद पर से संदेह खत्म हो जाता है , साल 2014 से पहले इंडिया का भी यही हाल था लेकिन आज भारत को अपनी शक्ति का एहसास हो चुका है।
Recommended Video


'मोदी तेरी कब्र खुदेगी'
वो पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है, राक्षसों से लड़ने के बाद वो कठोर हो गए थे इसलिए जब बात भ्रष्टाचार की आती है तो बीजेपी भी सख्त हो जाती है। इसलिए विपक्ष को मिर्ची लग जाती है। भाजपा जो काम कर रही है, उसे पचा नहीं पा रहे हैं. आज ये इतने हताश हो गए हैं कि खुले आम कहने लगे हैं 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' लेकिन बीजेपी रूकने वाली नहीं है। बीजेपी की नीति सर्वजन का हित करने वाली ही है।












Click it and Unblock the Notifications