मोदी की नजरें गुजरात की सभी 26 सीटों पर, मास्‍टर प्‍लान तैयार

BJP eyes all 26 Gujarat LS seats under Narendra Modi's leadership
गांधीनगर। गुजरात के विधानसभा चुनावों में लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी लोकसभा की सभी 26 सीटों पर राज्‍य में जीत हासिल करना चाहते हैं। जिसके लिए वह बेहद कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गौर हो कि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 15 सीटें जीती थी, जबकि 2004 में पार्टी 14 सीटें जीतने में कामयाब रही थी वहीं कांग्रेस ने क्रमश: 11 और 12 सीटें जीती थी।

गुजरात में सर्वाधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड भाजपा ने केशूभाई पटेल के नेतृत्‍व में बनाया था, 1998 में पार्टी ने राज्‍य में 20 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि 1996 में पार्टी को 16 सीटों पर कामयाबी मिली। अब बताया जा रहा है कि मोदी अपने विकास मॉडल और खास प्‍लान के द्वारा सभी सीटें जीतना चाह रहे हैं।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व को मोदी की क्षमता पर पूरा विश्‍वास है और इस समय देश भर में मोदी के पक्ष में जो बयार चल रही है, उसको देखते हुए मोदी इस बार गुजरात में सर्वाधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड बना दें तो बड़ी बात न होगी। हालांकि आम चुनाव के संदर्भ में आये सर्वे इस ओर इशारा करते हैं कि 2014 में किसी भी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिलेगा लेकिन देश में कांग्रेस की खराब हालत को देखते हुए कहा जा सकता है कि इन चुनावों में भाजपा को लाभ मिलेगा।

अब जब पिछले कई विधानसभा चुनाव में यह बात देखने में आयी है कि जनता ने स्‍पष्‍ट जनादेश दिया है तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्‍व भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। उत्‍तर प्रदेश में सपा को, गोवा और गुजरात में भाजपा को पिछले वर्ष स्‍पष्‍ट बहुमत मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+