बीजेपी ने उदयपुर के दर्जी हत्याकांड के आरोपी से लिंक को नकारा, कांग्रेस ने तस्वीर जारी लगाए थे आरोप
नई दिल्ली, जुलाई 02। उदयपुर दर्जी हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक "बीजेपी सदस्य" है। हालांकि बीजेपी ने शनिवार को दर्जी की निर्मम हत्या में शामिल हत्यारों में से एक के साथ संबंधों की चर्चा का खंडन किया है। बता दें कि कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें हत्या में शामिल एक आरोपी बीजेपी नेता के साथ दिख रहा था।

राज्य में भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख सादिक खान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि यह हत्या राजस्थान में कांग्रेस सरकार की विफलता थी। हमारा किसी भी आरोपी से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक "बीजेपी सदस्य" है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या केंद्र सरकार ने मामले को रफादफा करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित कर दिया था?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने उदयपुर की घटना के संबंध में एक मीडिया समूह के बहुत सनसनीखेज खुलासे का हवाला दिया, जिसने रियाज अटारी के साथ बीजेपी के संबंधों को दिखाया है। हालांकि, कांग्रेस के दावों को बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने "फर्जी खबर" बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया,'मैं हैरान नहीं हूं कि आप फर्जी खबर फैला रही हैं। उदयपुर की घटना से जुड़े हत्यारे भाजपा के सदस्य नहीं थे। उन्होंने उसी तरह से भाजपा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जैसे लिट्टे के हत्यारों ने राजीव गांधी की हत्या के लिए कांग्रेस में शामिल होने का प्रयास किया था।
दर्जी कन्हैया लाल की मंगलवार दोपहर दो लोगों ने हत्या कर दी थी। हत्यारों ने हत्या की जिम्मेदारी का दावा करते हुए मर्डर का एक भयानक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था, जिसमें सोशल मीडिया पोस्ट में पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का आरोप लगाया था। दोनों आरोपियों रियाज अख्तरी और गोस मोहम्मद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications