गांगुली के इस्तीफे की मांग पर अड़ीं सुषमा, सदन स्थगित

गौरतलब है कि भाजपा ने आज सदन में यौन शोषण मामले में फंसे जस्टिस अशोक गांगुली को हटाने की मांग रखी। सुषमा स्वराज ने प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग की। स्वराज ने कहा मैंने जस्टिस गांगुली को हटाने के लिए लोकसभा में नोटिस दी है और सदन में इसपर चर्चा की भी मांग की है। संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में विभिन्न मुद्दों को लेकर गतिरोध की स्थिति चौथे दिन भी बनी रही। विभिन्न दलों के सदस्यों द्वारा अपने-अपने मुद्दों को लेकर किए गए हंगामे के कारण सदन में लगातार चौथे दिन प्रश्नकाल नहीं हो सका। लोकसभा और राज्यसभा दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications