राजस्थान में आपातकाल जैसे हालात, ऑडियो टेप मामले की CBI करे जांच- भाजपा
नई दिल्ली: राजस्थान में एक हफ्ते से चल रहा सियासी ड्रामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच दो ऑडियो वायरल होने से हंगामा और बढ़ गया। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी गहलोत सरकार को अस्थिर करना चाहती है और ऑडियो में इसके सबूत भी हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ एफआईआर भी करवाई है। इस बीच बीजेपी ने भी गहलोत सरकार पर आरोपों की छड़ी लगा दी। साथ ही मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
Recommended Video

मामले में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राजस्थान सरकार को ये जवाब देना चाहिए कि क्या मुख्यमंत्री गहलोत इस फोन टैपिंग में लिप्त हैं। कांग्रेस नेता और सीएम कह रहे हैं कि ये ऑडियो प्रामाणिक है, जबकि एसओजी ने अपनी एफआईआर में 'कथित' शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और राजस्थान सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या अधिकारिक रूप से फोन टैपिंग की गई? अगर फोन टैपिंग की गई है तो क्या ये एक संवेदनशील और कानूनी मुद्दा नहीं है? क्या फोन टैपिंग के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन किया गया?
संबित पात्रा के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का जो ड्रामा चल रहा है, ये षड्यंत्र, झूठ-फरेब और किस तरह से कानून को ताक पर रख कर काम किया जाता है, इन सबका मिश्रण है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक आपातकालीन स्थित आ गई है। संबित पात्रा ने पूछा कि क्या इस तरह सभी दलों को निशाना बनाया जा रहा है या सिर्फ बीजेपी को। उन्होंने ऑडियो मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications