VIDEO: बीजेपी मंत्री ने अगरबत्ती जलाकर की पोलिंग बूथ की पूजा, नारियल फोड़ डाला वोट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को दूसरे चरण का मदतान समाप्त हो गया। मंगलवार को 19 जिलों के 72 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान राज्य में चुनाव के दौरान कई अजीबो-गरीब मामले देखने को मिले। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार और रमन सरकार के संस्कृति मंत्री दयालदास बघेल मतदान से पहले पोलिंग बूथ की पूजा करते नजर आए।

दरअसल मंगलवार सुबह को नवागढ़ विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार संस्कृति मंत्री दयालदास बघेल पोलिंग स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अगरबत्ती जलाकर पूरे बूथ का चक्कर काटा। फिर इवीएम मशीन को बकायदा प्रणाम किया। इसके बाद मतदान केंद्र नारियल लेकर एवीएम के पास पहुंचे और उसे छुआकर प्रणाम किया। इसके बाद मतदान केंद्र से बाहर निकलकर नारियल फोड़ा तब जाकर उन्होंने वोट डाला।
इतना ही नहीं उनके समर्थक भी उनके बाद पोलिंग बूथ की पूजा की। यह सब करते हुए उनके साथ मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचे थे। वहीं पीठासीन अधिकारी ने मंत्री के इस तरह के कारनामे पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई। बता दें कि, मंगलवार को 72 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। अंतिम चरण के लिए 76.34 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
दूसरे चरण में 1079 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 113 अनुसूचित जाति और 176 अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार थे। वहीं 119 महिला उम्मीदवार भी मैदान में थीं। मतों की गिनती की राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना के साथ 11 दिसंबर को जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications