ओडिशा में बीजेपी, कांग्रेस को पीएम मोदी और राहुल गांधी के दौरे से फायदे की उम्‍मीद

2024 के चुनाव से पहले ओडिशा में राजनीतिक माहौल गर्माता नजर आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कुछ केंद्रीय नेता जनवरी 2024 में राज्य के दौरे पर आने वाले हैं। दोनों राष्‍ट्रीय दलों के केंद्रीय नेता राज्‍य के नेताओं के साथ संगठन और रणनीतियों पर चर्चा करके 2024 चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करेंगे। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा दौरे पर आने वाले हैं।

bjp congress

कांग्रेस और भाजपा की ओडिशा की राज्य इकाइयों को उम्‍मीद है कि ओडिशा के मतदाताओं पर शीर्ष नेताओं के सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

वहीं भाजपा नेता जयनारायण मिश्र ने बीजद सरकार के खिलाफ कड़ी लड़ाई का संकेत देते हुए बताया कि हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक के दौरान भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री ने विधायकों और नेताओं से जनवरी 2024 तक संगठनात्मक कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।

वहीं ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि सत्‍तारूढ़ बीजद सरकार को लोग सत्ता से बाहर कर देंगे क्‍योंकि 23 साल के शासन के खिलाफ गुस्से से भरे हुए हैं।

जयनारायण ने सत्‍तारूढ़ बीजद को घेरते हुए कहा कि जमीन जोतने के बाद, बीज को बोने का काम खत्‍म करना होगा, जैसे ही बीज अंकुरित हो जाएंगे। उन्‍होंने कहा हम लोगों के जमीन है, उनके (केंद्रीय नेताओं) पास पानी और उर्वरक है। इसके साथ ही जयनारायण ने बताया प्रधानमंत्री ने हमें मैदान तैयार करने के लिए कहा है।

इसके अलावा दूसरी विपक्षी पार्टी कांग्रेस की बात करें तो ओडिशा में कांग्रेस खेमा भारत न्याय यात्रा के तहत 14 जनवरी को राहुल गांधी की राज्य यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है, राहुल गांधी की ये यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करेगी।

राहुल गांधी ये एक यात्रा निकालेंगे जो झारखंड से शुरू होगी और छत्तीसगढ़ में समाप्त होने से पहले पश्चिमी ओडिशा के कुछ जिलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस नेताओं ने उम्‍मीद जताई है कि राहुल जताई कि राहुल की यात्रा लोगों पर गहरा प्रभाव डालेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+