राज्यसभा पहुंचे बीजेपी चीफ अमित शाह, स्मृति ईरानी ने भी ली शपथ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बड़े रणनीतिकार अमित शाह पहली बार राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। अमित शाह इससे पहले 5 बार गुजरात में विधायक रह चुके हैं।

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। स्मृति ईरानी ने संस्कृत में शपथ ली है। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ दिलाई।

राज्यसभा पहुंचे बीजेपी चीफ अमित शाह, स्मृति ईरानी ने भी ली शपथ

स्मृति ईरानी ने ली संस्कृत में शपथ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बड़े रणनीतिकार अमित शाह पहली बार राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। अमित शाह इससे पहले 5 बार गुजरात में विधायक रह चुके हैं। वहीं स्मृति ईरानी दूसरी बार राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। गुजरात में पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में अमित शाह और स्मृति ईरानी जीत दर्ज की थी। बीजेपी को उम्मीद है कि अमित शाह के राज्यसभा पहुंचने से पार्टी की स्थिति ऊपरी सदन में मजबूत होगी। गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें दो सीटें बीजेपी के खाते में गई थी हालांकि तीसरी सीट पर कांग्रेस के बड़े नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के बलवंत सिंह राजपूत को हराया था।

बता दें कि 8 अगस्त को गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 46 वोट मिले थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 46 वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को 44 वोट मिले, जबकि बीजेपी की ओर से चुनाव में उतरे बलवंत सिंह राजपूत को महज 38 वोट ही मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+