विधानसभा चुनाव: हरियाणा,महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी नहीं बदलेगी CM चेहरा -सूत्र
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने साल 2019 में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री और अध्यक्ष अमित शाह विभिन्न राज्यों के प्रभारियों के साथ पार्टी दफ्तर में बैठक कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने सभी राज्यों के प्रभारियों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था। सूत्रों की मानें तो बीजेपी झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में मौजूदा मुख्यमंत्रियों को ही अपना सीएम उम्मीदवार बनाएगी।

अमित शाह ने ली बैठक
मंगलवार सुबह 11 बजे से ये बैठक शुरू हुई। इस बैठक में झारखंड बीजेपी के प्रभारी ओम माथुर, हरियाणा के प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर और अनिल जैन, महाराष्ट्र के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सरोज पांडेय और दिल्ली के प्रभारी प्रकाश जावेड़कर हिस्सा ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक के पहले चरण में अमित शाह ने सभी के साथ रणनीति पर चर्चा की, जबकि दोपहर तीन बजे से राज्य के हिसाब से चर्चा चल रही है।

नहीं बदलेंगे सीएम पद का चेहरा
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में मौजूदा मुख्यमंत्रियों के चेहरे को ही आगे करके चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वहीं दिल्ली में अगर बीजेपी जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। शाह ने इस बैठक के दौरान चारों ही राज्यों में पार्टी की चुनाव तैयारियों का भी जायजा लिया

लोकसभा चुनाव में किया था शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि अक्टूबर में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। तीनों राज्यों में अभी बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में जहां बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना के साथ सरकार है। वहीं हरियाणा और झारखंड में बीजेपी अपने दम पर सत्ता में है। बीजेपी को उम्मीद है कि वो तीनों राज्यों में चुनाव जीतेगी। हाल के लोकसभा में पार्टी का इन तीनों राज्यों में शानदार प्रदर्शन रहा था।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications