कर्नाटक की 2 और गोवा की 1 सीट पर उपचुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा की दो सीट और गोवा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। गोवा की पणजी सीट से बीजपी ने सिद्धार्थ कुंकालीनकर और केरल की चिंचोली सीट से अविनाश यादव और कुंडगोल सीट से एसआई चिकनकोगवार को मैदान में उतारा है। बता दें कि कर्नाटक की इन दो विधानसभा सीटों पर 19 मई को उपचुनाव होने हैं।

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने चिंचोली से सुभाष राठौड़ को और कुसुमावती शिवाल्ली को कुंदगोल से अपना उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि जेडीएस इस चुनाव में खुद को कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगा बल्कि वो कांग्रेसी उम्मीदवार को समर्थन देगी। फिलहाल राज्य में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार है और कुमारस्वमी मुख्यमंत्री हैं।
बता दें कि इन दोनों राज्यों में होने वाले उपचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही कराए जा रहे हैं। गोवा में पणजी की सीट राज्य के मुख्यमंत्री के निधन के बाद खाली हो गई है। हालांकि इससे पहले संभावना जताई जा रही थी पणजी सीट से बीजेपी दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को चुनाव मैदान में उतार सकती है लेकिन अब इस सीट से सिद्धार्थ के चुनाव लड़ने का ऐलान पार्टी ने किया है। पणजी की सीट पर भी लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होगा।
यह भी पढ़ें- आप नेता संजय सिंह ने अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और प्रज्ञा ठाकुर पर दिया विवादित बयान












Click it and Unblock the Notifications