BJP कैंडिडेट शान्तनु ठाकुर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, साजिश की आशंका
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बनगांव संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार शांतनु ठाकुर सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज दोपहर करीब एक बजे हुई। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इस घटना के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है।

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय शांतनु ठाकुर जागुली से गाइघाटा की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक सरकारी वाहन उनकी गाड़ी से टकरा गया। जिससे उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि बानगांव में 6 मई को लोकसभा के पांचवे चरण के तहत मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हो रहे है। इन सभी चरणों के नतीजे 23 मई को आने हैं।
पुलिस ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार के वाहन के साथ टक्कर मारने वाली कार को राज्य प्रशासन ने निर्वाचन क्षेत्र के केंद्रीय बल के कर्मियों के लिए किराए पर लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि ठाकुर को इस हादसे में गंभीर चोटें नहीं आई हैं। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ ने गायघाट पुलिस स्टेशन को घेर लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। शांतनु ठाकुर अखिल भारतीय मतुआ महासंघ के प्रमुख हैं। पश्चिम बंगाल में उनका मटुआ समुदाय के बीच काफी प्रभाव माना जाता है।
मटुआ समुदाय बंगाल के सबसे प्रभावशाली अनुसूचित जाति समुदायों में से एक है। जिसमें बांग्लादेश से मुख्य रूप से निम्न-जाति के हिंदू शरणार्थी शामिल हैं। मटुआ महासंघ के विभिन्न दक्षिणी बंगाल के जिलों में विशेष रूप से उत्तर 24 परगना में एक करोड़ से अधिक वोटर हैं।












Click it and Unblock the Notifications