मुंबई पहुंचा बीजेपी के दिंवगत नेता गोपीनाथ मुंडे का शव

Gopinath Munde doctors
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। डॉक्‍टरों का कहना है कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया था, उस वक्त उनके हृदय की गति रुकी हुई थी। वहीं गोपीनाथ मुंडे का परिवार दिल्‍ली पहुंचा चुका है।

पढ़ें-बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक

उनके आकस्मिक निधन पर न सिर्फ बीजेपी बल्कि विपक्षी दल के नेता भी अचंभे में हैं। कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

6:45 बजे। बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे का शव मुंबई पहुंच गया है।

5:00 बजे। जिस इंडिका कार के ड्राइवर ने मंगलवार सुबह बीजेपी के नेता और केन्द्रिय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की कार को टक्‍कर मारी थी, उसे शाम को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

3:40 बजे। पालम एयरपोर्ट पर सेना की ओर से दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे को सलामी दी गई। सलामी के बाद सेना के विमान से उनका शव उनके संसदीय क्षेत्र महाराष्‍ट्र के बीड़ के लिए रवाना।

2:41 बजे। बीजेपी मुख्‍यालय से एयरपोर्ट तक गोपीनाथ मुंडे की अंतिम यात्रा शुरू। कार्यकर्ता और वरिष्‍ठ नेता अंतिम यात्रा में शामिल।

2:15 बजे। कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी दी गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि। राजकीय सम्‍मान के साथ मुंडे की अंतिम यात्रा बीजेपी मुख्‍यालय से शुरू।

1:34 बजे-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि दी।

1:15 बजे। बीेजपी के मुख्‍यालय पर गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि देने वाले वरिष्‍ठ नेताओं का तांता। लाल कृष्‍ण आडवाणी, वैंकेया नायडू, अारएसएस के आशोक सिंघल, मोहन भागवत, एनसीपी के नेता शरद पवार, रामविलास पासवान, उनके बेटे चिराग पासवान के साथ ही साथ अरुण जेटली और राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी मुंडे को श्रद्धां‍जलि दी।

01:09 बजे। बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे का शव दिल्‍ली के 11 अशोक रोड स्थित बीजेपी मुख्‍यालय पहुंच चुका हैं। वहां पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी के साथ ही बीजेपी के कई वरिष्‍ठ नेताओं के साथ ही मुंडे के परिवार वाले भी मौजूद हैं।

12:41 बजे। एम्‍स के सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है एक्‍सीडेंट के बाद गोपीनाथ मुंडे का लीवर फट गया था। उनके कमर और गर्दन की हड्डी भी टूट गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्‍हें भयंकर दर्द भी हो रहा था।

12:25 बजे। कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी मुंडे के निधन को बताया बड़ा नुकसान। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण के अलावा शिवसेना के नेता संजय राउत भी मुंडे के निधन से सदमे में।

12:02 बजे-गोपीनाथ मुंडे के शव का पोस्‍टमार्टम पूरा। सेना का एक ट्रक एम्‍स पहुंचा। मुंडे का पार्थिव शरीर एम्‍स से बीजेपी के मुख्‍यालय 11 अशोक रोड रवाना।

11:42 बजे-दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा दिल्‍ली पहुंचीं। शव को लेकर महाराष्‍ट्र के लातूर लेकर जाया जाएगा।

11:30 बजे-जेडीयू नेता शरद यादव और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंडे के निधन पर शोक जताया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्‍टरों ने बताया कि जब उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था तो उनकी सांसें नहीं चल रही थीं, ब्‍लड प्रेशर भी नहीं था, धड़कन भी बंद थी। इसलिए तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटैशन) शुरू किया गया, जो करीब 15 मिनट तक चला।

डॉक्‍टरों के मुताबिक हृदय गति चलाने के लिए किए गए सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और सुबह 7.20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्‍टरों ने बताया कि मुंडे को उनके निजी सहायक और कार चालक दुर्घटना के करीब 10 मिनट बाद सुबह 6.30 बजे लेकर अस्पताल पहुंचे।

मुंडे मंगलवार सुबह एक हवाई अड्डे के लिए निकले थे, जब दक्षिणी दिल्ली के अरबिंदो मार्ग इलाके में दुर्घटना हुई। एनसीपी के वरिष्‍ठ नेता शरद पवार की मानें तो उन्‍हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि गोपनाथ मुंडे अब उनके बीच नहीं हैं।

वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं गोपीनाथ मुंडे का परिवार दिल्‍ली नहीं आएगा। इसके साथ ही साथ महाराष्‍ट्र बीजेपी के प्रवक्‍ता अवधूत वाघ ने मांग की है कि उनके आकस्किमक निधन की इंक्‍वायरी कराई जानी चाहिए। उन्‍होंने सवाल उठाए कि आखिर ऐसी क्‍या मजबूरी आ गई जो मुंडे बिना सुरक्षा के ही निकल गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+