राजे और सुषमा के पक्ष में खुलकर सामने आयी भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह से से राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पक्ष में आ गयी है। भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दोनों के खिलाफ कोई भी ऐसा मामला नहीं है जिसके चलते उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही की जाए।

त्रिवेदी ने कहा कि वसुंधरा राजे ने यह स्वीकार किया है कि उनके ललित मोदी से पारिवारिक संबंध रहे हैं लेकिन उन्होंने उन्हें कोई भी फायदा नहीं पहुंचाया है। त्रिवेदी ने उन सभी दस्तावेजों पर भी सवाल उठायें जो वसुंधरा राजे की ललित मोदी की मदद का लोगों के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि इन कागजातों की प्रामाणिकता जांच का विषय है।
उधर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए त्रिवेदी ने कहा कि जो भी घोटाला हुआ है वह कांग्रेस की सरकार के समय हुआ है। हमारे किसी भी नेता ने ललित मोदी को कोई फायदान हीं पहुंचाया है। वसुंधरा राजे के बेटे की कंपनी को फायदा पहुंचाने के मामले में सुधांशु ने कहा कि यह विषय पहले से ही लोगों के बीच है और कोर्ट ने इस मामले में उन्हें पहले ही क्लीन चिट दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications