हरियाणा: भाजपा आज करेगी 43 उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर सकती है। आज शाम यहां पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में उन 47 सीटों पर चर्चा होगी, जहां उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है।

BJP to announce 43 candidates for Haryana assembly polls today

इससे पहले पार्टी ने 43 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। दूसरी सूची तैयार होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें चुनाव संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी।

उधर, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह भी कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए हरिय़ाणा में सघन प्रचार करेंगे।

सोनिया-राहुल करेंगे कैंपेन

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कुल चालीस नेता हरियाणा में चुनाव के दौरान प्रचार करेंगे। हरियाणा से केवल नौ ही नेताओं को स्टार प्रचारकों के रूप में सूची में शामिल किया गया है।

प्रचार करने वालों में डॉ. शकील अहमद, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के भी नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+