ओमप्रकाश राजभर की भाजपा से नाराजगी खत्म, बीजेपी अध्यक्ष ने मानी कई मांगें
नई दिल्ली। यूपी में बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज पर नाराजागी जताने और सीएम को पत्र लिखकर मंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश करने वाले ओमप्रकाश राजभर अब मान गए हैं। बीजेपी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी को दूर कर दिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर के साथ बुधवार देर रात मुलाकात की।

बैठक के बाद बागी राजभर की बीजेपी से नारजागी हुई दूर
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में राजभर की सभी मांगों को मान लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद थे। हालांकि राजभर की अधिकतर मांगे मान ली गई है लेकिन सीट बंटवारे का ऐलान 26 फरवरी के दिन होगा। इन दिन तय होगा कि गठबंधन में राजभर की पार्टी के हिस्से में कितनी सीटें आएंगी।

मंगलवार को अमित शाह से मिले थे राजभर
बता दें कि मंगलवार को ओमप्रकाश राजभर दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में राजभर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज के तरीकों का विरोध किया था। पार्टी के नेताओं की माने तो आधी रात घंटे भर चली इस बैठक में राजभर ने आदित्यनात पर प्रशासनिक मामलों में सहयोग की अनदेखी का आरोप भी लगाया। सूत्रों की माने तो इस बैठक के बाद ही योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अलावा राजभर के बेटे के साथ बुधवार को बैठक हुई और दोनों तरफ की नाराजगी को दूर किया गया।

राजभर के इन मांगों को मान लिया गया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर ने अपने इलाके में रुके विकास कार्यों को तुरंत कराने की मांग की थी जिसे मान लिया गया है। इसके अलावा पिछड़ा आयोग में आधा दर्जन समर्थकों को सदस्य बनाने की मांग को भी मान लिया गया है। साथ में लखनऊ के राजभवन कॉलोनी में ओम प्रकाश राजभर को अपनी पार्टी के दफ्तर के लिए टाइप 6 का बंगला दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उनके लिए राजभन कॉलोनी में 2 नंबर बंगले को चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications