ममता बनर्जी की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर साझा करने के आरोप में भाजपा एक्टिविस्ट गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार्यकर्ता का नाम बबूया घोष है जोकि भाजपा का एक्टिविस्ट है। घोष मिदनापुर के शलबनी पुलिस स्टेशन इलाके का निवासी है, जिसे जिला पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विवादित फर्जी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बबूया ने ना सिर्फ विवादित तस्वीर को साझा किया था बल्कि विवादित टिप्पणी भी की थी।

mamta

बबूया ने फेसबुक पर कई पोस्ट शेयर की है जोकि बंगाली भाषा में है और इसमे आपत्तिजनकर भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इसे यह कहते हुए साझा किया है कि सही समय पर शादी नहीं करने के बहुत ही खतरनाक नतीजे हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक फर्जी तस्वीर को भी साझा किया है जिसमे ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दिखाया गया है। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने पर कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई थी।

इसे भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, मदन मोहन झा को बनाया गया नया प्रदेश अध्यक्ष

तस्वीर के साथ बबूया घोष ने उसके नीचे बंगाली भाषा में लिखा है कि अगर आदमी सही समय पर शादी नहीं करता है तो वह पागल हो सकता है। लेकिन अब पूरा पश्चिम बंगाल यह देश सकता है कि जब सही समय पर एक महिला शादी नहीं करती है तो क्या होता है। इसके साथ ही घोष, ने कई मीम भी फेसबुक पर साझा किए हैं, जिसमे ममता बनर्जी और नवीन पटनायक को दिखाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की तस्वीरों को साझा कर चुके हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में घोष को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें- Video: विमान के भीतर किया प्रेम का इजहार, एयर होस्टेस की गई नौकरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+