पीएम मोदी के बाद अब धर्मेंद्र प्रधान के हेलीकॉप्टर की तलाशी, BJD ने की सूटकेस की शिकायत

नई दिल्ली। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) ने चुनाव आयोग से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बीजेडी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि जब अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान के हेलीकॉप्टर में रखे एक सील पैक बक्से की जांच करने लगे तो केंद्रीय मंत्री ने उनके साथ बदसलूकी की जबकि अधिकारी केवल अपनी ड्यूटी कर रहे थे। बीजेडी इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की लगातार कोशिश कर रही है।

धर्मेंद्र प्रधान के हेलीकॉप्टर की चेकिंग का मुद्दा गरमाया

धर्मेंद्र प्रधान के हेलीकॉप्टर की चेकिंग का मुद्दा गरमाया

इसके पहले, कांग्रेस ने पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर से एक 'संदिग्ध काला बक्सा' निकलने की चुनाव आयोग से शिकायत की थी। कांग्रेस ने इसको लेकर पीएम मोदी से सफाई भी मांगी थी। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त उड़नदस्ते ने इसके पहले, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के सामान की भी हेलीपैड पर चेकिंग की थी।

बीजेडी ने चुनाव आयोग में की शिकायत

बीजेडी ने धर्मेंद्र प्रधान की शिकायत करते हुए चुनाव आयोग को लिखा, 'कई टेलीविजन चैनलों द्वारा यह प्रसारित किया गया था, जिसमें देखा गया कि भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनको हेलीकॉप्टर और एक सील सूटकेस की जांच करने से रोका, जो सामान्य चुनाव ड्यूटी चेकिंग का एक हिस्सा था।'

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग पर मचा था बवाल

नवीन पटनायक की पार्टी ने चुनाव आयोग से उस कथित सूटकेस की जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने अधिकारियों से बदसलूकी करने के मामले में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है। दूसरी तरफ, संबलपुर में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की चेकिंग पर पीटीआई को एक अधिकारी ने बताया कि, ये चेकिंग चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नहीं थी क्योंकि SPG सुरक्षाप्राप्त नेताओं को ऐसी जांच से छूट मिली हुई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की है जिसपर सियासत गरमाई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+