विपक्ष को बड़ा झटका, राज्यसभा उपसभापति चुनाव में NDA को मिला BJD का साथ
राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में विपक्ष को एक बड़ा झटका लगा है।
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस बार राज्यसभा और लोकसभा का सत्र एक दिन में अलग-अलग समय पर रखा गया है। सोमवार को ही राज्यसभा में उपसभापति पद का चुनाव भी होगा। एनडीए ने जहां निर्वतमान उपसभापति और जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह को ही दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं विपक्ष ने आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा को संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। इस बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं।

NDA के पक्ष में वोट करेंगे बीजेडी के 9 सांसद
सोमवार को बीजू जनता जल के सांसद प्रसन्ना आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव में हमारी पार्टी एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह को समर्थन देगी। आपको बता दें राज्यसभा में ओडिशा से आने वाले 10 सांसदों में से 9 बीजेडी के हैं, जबकि एक भाजपा का। इससे पहले उपसभापति के पिछले चुनाव में भी बीजेडी ने हरिवंश नारायण सिंह का ही समर्थन किया था। हरिवंश ने उस समय कांग्रेस के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को हराया था।

बीजेडी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
उपसभापति चुनाव को लेकर बीजेडी पहले ही अपने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर चुकी है। सभी सांसदों से 14 सितंबर याना आज राज्यसभा में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने बीते गुरुवार को ही ओडिशा के सीएम और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक को फोन कर हरिवंश नारायण सिंह के लिए समर्थन मांगा था। इसके बाद बीजेडी ने पार्टी नेताओं की बैठक में हरिवंश नारायण सिंह को अपना समर्थन देने का फैसला किया।

विपक्ष ने मनोज झा पर क्यों लगाया दांव
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विपक्ष ने आरजेडी के मनोज झा को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि उपसभापति पद के उम्मीदवार के तौर पर डीएमके सांसद तिरुचि शिवा के नाम पर भी चर्चा हुई थी, लेकिन विपक्ष के कुछ नेताओं का मानना था कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार के किसी नेता को ही मैदान में उतारा जाए। मनोज झा ने शनिवार को उपसभापति पद के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications