तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत पर बीजद ने किया दावा- ओडिशा में कोई असर नहीं
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं। वहीं तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत के बाद भाजपा का अगला फोकस 2024 के आम चुनावों के अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है।

सवाल उठ रहा है कि तीन राज्यों में भाजा को मिली जीत का असर अन्य राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों पर भी होगा। हालांकि ओडिशा की बीजू जनता दल का कहना हे कि इन चुनाव परिणाम का ओडिशा पर कोई नहीं है।
बीजद प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता प्रसन्न आचार्य ने कहाकहा कि ओडिशा की राजनीतिक स्थिति की तुलना उन राज्यों से नहीं की जा सकती जहां इस बार चुनाव हुए। उन्होंने कहा भले ही भारतीय जनता पार्टी तीन प्रमुख राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के जीती है लेकिन ओडिशा में इन चुनाव परिणाामों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
आचार्य ने कहा कि ओडिशा की राजनीतिक स्थिति की तुलना उन राज्यों से नहीं की जा सकती जहां इस बार चुनाव हुए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि बीजेपी ने दूसरे राज्यों में चुनाव जीता है और पहले भी दूसरे राज्यों में बीजेपी की जीत का यहां कोई असर नहीं पड़ा है.
बीजद प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता प्रसन्न आचार्य ने कहा
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व और करिश्मा का कोई मुकाबला नहीं है। इसके अलावा, बीजद 2024 के चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों भाजपा और कांग्रेस से बहुत आगे है और राज्य सरकार के विकास कार्यों में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है,।












Click it and Unblock the Notifications