सुपरस्टार Rajinikanth का असली नाम थलाइवा नहीं बल्कि शिवाजी राव है, जानिए उनसे जुड़ी ऐसी ही अनसुनी बातें

नई दिल्ली। एक्टिंग की अलग परिभाषा लिखने वाले सुपरस्टार रजनीकांत आज 70 साल के हो गए हैं। वह आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और इंडस्ट्री के 'थलाइवा' कहलाते हैं। रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर, साल 1950 में कर्नाटक के एक मराठा परिवार में हुआ था। रजनीकांत की सफलता की कहानी लोगों को काफी प्रेरित करती है। क्योंकि वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने बस कंडक्टर के तौर पर भी काम किया था। लेकिन बाद में वह सबसे अधिक फीस लेने वाले फिल्मी सितारे भी बने। बॉक्स ऑफिस के किंग रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों।

Recommended Video

    Happy Birthday Rajinikanth: Bus Conductor से South Superstar बनने तक का सफर । वनइंडिया हिंदी
    दोस्त बहादुर की वजह से पहुंचे फिल्म इंस्टीट्यूट

    दोस्त बहादुर की वजह से पहुंचे फिल्म इंस्टीट्यूट

    जैसे जय के पास वीरू था, जॉय के पास चैंडलर ठीक उसी तरह आपके पसंदीदा सुपरस्टार रजनीकांत के पास बहादुर है। जिन्होंने उस समय एक्टिंग के प्रति रजनीकांत की चाह को भांप लिया, जबकि उस समय वह कंडक्टर के तौर पर काम किया करते थे। रजनीकांत के इसी दोस्त ने उन्हें पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट तक जाने में भी मदद की।

    क्या है रजनीकांत का असली नाम?

    क्या है रजनीकांत का असली नाम?

    रजनीकांत का असली नाम थलाइवा नहीं है। बल्कि उनका असली नाम तो शिवाजी राव गायकवाड़ है। वह मराठी और कन्नड़ भाषा बोलते हुए बड़े हुए हैं।

    कौन रखता है रजनीकांत को डांटने का अधिकार?

    कौन रखता है रजनीकांत को डांटने का अधिकार?

    चाहे कोई इंसान सफलता के कितने भी ऊंचे आयाम पर पहुंच जाए कोई ना कोई शख्स उसकी जिंदगी में ऐसा जरूर होता है, जो उसे डांटने का अधिकार रखता है और जिसकी बात का वह बुरा भी ना माने। कुछ ऐसा ही रजनीकांत के साथ भी है। रजनीकांत की जिंदगी में भी ऐसे शख्स हैं, जो उन्हें डांटने का अधिकार रखते हैं और उन्हें हुक्म देते हैं, और यह शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके गुरु के बालाचंद्र हैं।

    लव स्टोरी भी है काफी फिल्मी

    लव स्टोरी भी है काफी फिल्मी

    रजनीकांत की प्रेम कहानी भी काफी रोमांचक है। वह अपने प्यार लता रंगचारी से उस समय मिले, जब वह अपने कॉलेज की मैगजीन के लिए उनका इंटरव्यू लेने आई थीं। इनकी फिर साल 1981 में शादी हो गई। लता अभी चेन्नई स्थित स्कूल 'द आश्रम' चलाती हैं। रजनीकांत और लता की दो बेटियां हैं, जिनके नाम एश्वर्या और सौंदर्या हैं। लता उम्र में रजनीकांत से आठ साल छोटी हैं।

    सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता बने थे रजनीकांत

    सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता बने थे रजनीकांत

    अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म शिवाजी के लिए साल 2007 में रजनीकांत को 26 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। तक वह जैकी चैन के बाद एशिया के दूसरे सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता बन गए थे।

    सिगरेट वाली ट्रिक 18 साल की उम्र से कर रहे हैं रजनीकांत

    सिगरेट वाली ट्रिक 18 साल की उम्र से कर रहे हैं रजनीकांत

    रजनीकांत का एक आयकॉनिंग स्टाइल काफी पसंद किया जाता है, जिसमें वह सिगरेट हवा में उछालने के बाद अपने होठों के बीच दबा लेते हैं। उन्होंने ऐसा 18 साल की उम्र से ही करना शुरू कर दिया था। दरअसल उस समय उन्होंने अपने सीनियर्स से कहा था कि वह उनकी गैंग से जुड़ने के काबिल हैं, जिसके बाद उन्होंने स्कूल की झाड़ियों के पास सबसे पहले इस ट्रिक को परफॉर्म किया था।

    अमिताभ की फिल्मों के रीमेक किए

    अमिताभ की फिल्मों के रीमेक किए

    रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों के तमिल रीमेक भी किए हैं। इन फिल्मों में दीवार, अमर अकबर एंथनी, लावारिस और डॉन शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+