अपनों का सरप्राइज पाकर भावुक हुईं स्वरा भास्कर, Video शेयर करके कहा-'मैं लकी हूं'
पणजी। बेबाक बयान और बिंदास अंदाज की मल्लिका स्वरा भास्कर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाली स्वरा भास्कर के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं उनके क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ने एक सरप्राइज भी प्लान किया था। जिसका वीडियो स्वरा ने खुद अपने इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है। जिसमें वो अपने घरवालों और दोस्तों के प्रेम को देखकर एकदम से भावुक हो गई हैं।
Recommended Video

अपनों का सरप्राइज पाकर भावुक हुईं स्वरा भास्कर
स्वरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो केक काटती नजर आ रही हैं। पीछे से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। उनके लिए बर्थडे गीत गा रहे हैं। वीडियो में स्वरा काफी सुंदर दिख रही हैं। उनके सामने तीन केक रखे हैं, उन्होंने सफेद रंग की पोल्का ड्रेस पहनी हुई हैं, जो कि काफी सिंपल और सुंदर है। अपनों का इतना लाड़-प्यार पाकर स्वरा एकदम से भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं, हालांकि वो थोड़ी देर में खुद को संभाल लेती हैं। बता दें स्वरा इन दिनों गोवा में हैं।
यहां देखें: स्वरा भास्कर का इमोशनल वीडियो

मैं दुनिया की सबसे लकी इंसान हूं: स्वरा भास्कर
स्वरा का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोगों ने स्वरा के वीडियो पर काफी अच्छे कमेंट्स किए हैं। स्वरा ने वीडियो कैप्शन में लिखा है कि 'बर्थडे सरप्राइज! मेरे मम्मी-पापा और सहयोगियों ने मेरी बर्थडे ईवनिंग पर सेलिब्रेशन रखा था, यह एडवांस बर्थडे सरप्राइज था। मैं दुनिया की सबसे लकी इंसान हूं जिसे ऐसे पेरेंट्स, परिवार और ये दोस्त मिले हैं।' इसी के साथ ही उन्होंने तीन दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

दिल्ली की रहने वाली हैं स्वरा भास्कर
मालूम हो कि 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में जन्मी स्वरा के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है जो कि भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं। स्वरा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया। इसके अलावा उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में एमए डिग्री हासिल की है।

'तनु वेड्स मनु' के रोल से हुईं लोकप्रिय
स्वरा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। जबकि साल 2010 में गुजारिश फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। स्वरा को फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में उनके किरदार पायल के लिए याद किया जाता है। उसके बाद फिल्म 'रांझणा' में भी स्वरा ने अपने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों के मुंह बंद कर दिए थे, उन्हें इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
कई बेहतरीन फिल्में की हैं स्वरा ने
इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं जिनमें से 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ अराह', 'वीरे दी वेडिंग', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'चिल्लर पार्टी' आदि प्रमुख हैं। वो ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती हैं और इस वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर वो या तो ट्रोल होती हैं या ट्रेडिंग में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications