जमीन पर भैंस तो हवा में टकरा गया पक्षी
मुंबई। विमान रनवे पर दौड़ते हुए बस उड़ान भर रहा होता है कि भैंस आकर विमान से टकरा जाती है। हवा में उड़ रहा होता है तो पक्षी विमान से टकरा जाता है। यह विमान उड़ाने की तकनीक और एयरपोर्ट पर सुरक्षा में कोताही की ओऱ इशारा करता है। मुंबई की ओर जा रहे गो एयर के एक विमान के लिए मुश्किल तब खड़ी हो गई जब वह हवा में उड़ते वक्त पक्षी से टकरा गया।

हवा में पक्षी से टकरा जाने के बाद विमान को आनन-फानन में अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। ऐसी आपात स्थिति में अगर विमान का संतुलन बिगड़ा होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। विमान में 116 यात्री सवार थे।
गौरतलब है कि इससे पहले सूरत में हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहे एक विमान से भैंस टकरा गई थी। जिसमें 140 यात्री सवार थे।
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक एसपी पांडेय ने इस पर कहा कि अहमदाबाद से मुंबई जाने वाला गो एयर का विमान (368) को आपात स्थिति में उतार लिया गया। क्योंकि शहर के हवाई अड्डे से उसके उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक पक्षी उससे टकरा गया था।
इंजन को हुआ नुकसान
जानकारी के मुताबिक जब विमान हवा में तीन सौ फुट की ऊंचाई पर पहुंचा ही था तो पक्षी के टकराने से विमान के इंजन को हानी पहुंची थी। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि कितना बड़ा हादसा हो सकता था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications