बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कसी कमर, हरियाणा और केरल में तैनात होंगे वायरोलॉजिस्ट

नई दिल्ली। Bird flu Cases: कोरोना वायरस संकट के बीच बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट हैं। बर्ड फ्लू (Bird flu) के प्रसार पर काबू पाने के लिए अब केंद्र सरकार ने भी कमर कस ली है। बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि वह हरियाणा (Haryana) और केरल (Kerala) में देश के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट (virologists) को भेजेगी ताकी एवियन इन्फ्लूएंजा (avian influenza) के प्रसार को रोकने में मदद मिल सके, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता है। सरकार ने कहा कि यह संक्रमण देश के सामने एक नई चुनौती है, जो पहले ही कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Bird flu central government said will send the country top virologists in Haryana and Kerala

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पशुपालन विभाग ने नमूनों में H5N8 प्रकार के बर्ड फ्लू का पता लगाने की पुष्टि की है, जिसके बाद सरकार ने multi-disciplinary teams (बहु-विषयक टीमें) को केरल के अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों और हरियाणा में पंचकुला जिले में तैनात करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी तक इंसानों में बर्ड फ्लू के मामले सामने नहीं आए हैं लेकिन यह बीमारी zoonotic (प्राणीजन्य रोग) है और इंसानों में फैल सकती है। इसके अलावा सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में संदिग्ध फ्लू के लक्षणों वाले लोगों की पहचान करने के लिए एक अभियान भी शुरू किया है।

बता दें कि पिछले एक हफ्ते के दौरान राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इन राज्यों में लगातार बड़ी संख्या में हो रही पक्षियों की मौत के बाद केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है और राज्य सरकारों से कहा है कि इस बीमारी (H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा) का संक्रमण रोकने के लिए जो भी जरूरी कदम हों, वो तत्काल उठाए जाएं। सरकार ने राज्यों को जारी दिशा-निर्देश में यह भी कहा है कि पक्षियों की इस बीमारी का मानव शरीर या दूसरे जानवरों में फैलने से गंभीर हालात पैदा हो सकते हैं, इसलिए इस दिशा में भी तुरंत प्रभावी उपाय किए जाएं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा, हिमाचल सहित देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप, केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+